फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vairamuthu Controversy: भगवान राम पर तमिल गीतकार वैरामुथु के बिगड़े बोल, विवादित टिप्पणी कर बुरे फंंसे

Tue, 12 Aug 2025 06:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vairamuthu Ramasamy Remark On Lord Rama: तमिल गीतकार वैरामुथु ने हाल ही में भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद वो बुरे फंसते दिख रहे हैं। इसपर तमिलनाडु के भाजपा प्रवक्ता ने गीतकार को जवाब दिया है।

विज्ञापन
वैरामुथु - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध तमिल गीतकार और कवि वैरामुथु हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यह पुरस्कार समारोह महाकाव्य 'रामायण' के तमिल संस्करण के रचयिता प्राचीन कवि कम्बन के नाम पर आयोजित हुआ था। कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर करते हुए वैरामुथु ने भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब तमिलनाडु के भाजपा प्रवक्ता ने एक्स पर टिप्पणी करते हुए वैरामुथु को मूर्ख कहा है। जानते हैं पूरा मामला। 

वैरामुथु ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

तमिल गीतकार वैरामुथु ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया और भगवान राम द्वारा बाली का वध करने वाली घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'न तो वाल्मीकि ने और न ही बाली ने, भगवान राम को इस घटना के लिए माफ किया। न ही संसार ऐसा करने पर उन्हें माफ करने के लिए तैयार था। लेकिन तमिल रामयाण के रचियता कम्बन ने राम को इस दोष से बचाया। कम्बन की रामायण के मुताबिक भगवान राम पत्नी सीता से अलग होने के बाद अपना आपा खो बैठे थे और उन्हें पता नहीं था कि वे क्या कर रहे हैं। उनकी मनोस्थिति कैसी थी यह सोचते हुए कम्बन ने उन्हें क्षमा कर दिया। इससे कम्बन भगवान बन गए और राम साधारण मनुष्य हो गए।’

यह खबर भी पढ़ें: Aatank Hi Aatank: 30 साल पहले भी साथ आए थे आमिर-रजनीकांत, बुरी तरह फ्लॉप रही थी फिल्म; आज तक पछताते हैं एक्टर

 

भाजपा प्रवक्ता ने किया विरोध

विज्ञापन

वैरामुथु के इस ट्वीट के वायरल होते ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। तमिलनाडु भाजपा के मुख्य प्रवक्ता तिरुपति ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘मुझे वैरामुथु को मूर्ख कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है क्योंकि वह मूर्ख हैं। भगवान राम ने बाली को इसलिए मार डाला, क्योंकि उन्होंने अपने ही भाई सुग्रीव की पत्नी को अपनी पत्नी बताने का घिनौना दावा किया था। इसलिए बाली को मारना गलत नही हैं। ये मूर्ख खुद को भगवान से ऊपर समझते हैं और हर बात को सही ठहराते हैं। बाली एक पापी था और भगवान राम द्वारा उसे किसी भी तरह से दंडित करना उचित है।’
 


वैरामुथु को समर्थन करने वालों पर बोले BJP प्रवक्ता
आगे उन्होंने कहा, ‘जो भी इस मामले में वैरामुथु का समर्थन करता है, वह पागल है। हिंदू भावनाओं और आस्था का अपमान करना द्रविड़ मॉडल की परंपरा रही है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें