फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर फिर लगाए बेवफाई के इल्जाम, बोलीं- ‘दो औरतों के साथ अय्याशी…’

Sat, 04 Apr 2026 08:20 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandrika Dixit Accuses Husband of Infidelity: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं इंफ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर फेमस हैं। पिछले कुछ समय से उनका वैवाहिक जीवन चर्चा का विषय बना हुआ है। हालिया एक इंटरव्यू में चंद्रिका ने अपने पति पर फिर से बेवफाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
वडा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर फिर लगाए धोखा देने के आरोप - फोटो : इंस्टाग्राम@sid_kannan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित आगे चलकर इंफ्लुएंसर बन गईं। साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 में भी नजर आईं। इन दिनों वह पति के साथ वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। चंद्रिका ने पति पर धोखा देने के आरोप पहले लगाए थे। अब इसी मामले पर वह खुलकर बोली हैं। जानिए, अपने पति को लेकर क्या बोलीं चंद्रिका दीक्षित। 

विज्ञापन


अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बाेलीं चंद्रिका 
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में चंद्रिका दीक्षित इमोशनल नजर आईं। वह कहती हैं, ‘उसने (पति) पता नहीं गुस्से मे बोला लेकिन कहा कि दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा है। मैं उन औरतों का नाम तक नहीं जानती हूं, ना जानना चाहती हूं। मैं अपने पति के बारे में जानती हूं। मैं उसकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की थी, उसने हर बात मुझसे शेयर की। अब वह किसी और से यह बातें शेयर कर रहा है तो मुझे बुरा लगेगा ही।’ इस तरह एक बार फिर चंद्रिका ने पति द्वारा धोखा दिए जाने की बात को जगजाहिर किया है। 



पहले भी कंट्रोवर्सी से घिरी रही हैं चंद्रिका 
जब चंद्रिका वड़ा पाव बेचकर सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई थीं तो इस दौरान कई लोगों से उनका झगड़ा हुआ। यह झगड़े भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। इसी वजह से चंद्रिका पॉपुलर हुईं। वह इंफ्लुएंसर के तौर पर एक्टिव हो गईं। बाद में वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी दिखीं। इंस्टाग्राम पर भी चंद्रिका के 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वह फनी रील्स भी बनाती हैं। 
विज्ञापन

हाल ही में पति से झगड़े के बाद वह एक शख्स के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि चंद्रिका जल्द ही पति से अपना रिश्ता खत्म करके नए शख्स के साथ शादी करेंगी। लेकिन इस बारे में चंद्रिका की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें