फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankhon Ki Gustaakhiyan: यूजर्स को पसंद आए शनाया के चेहरे के एक्सप्रेशन, एक ने कहा- फिल्म थिएटर पर राज करेगी

Tue, 01 Jul 2025 09:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aankhon Ki Gustaakhiyan X Review: सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने 'आंखों की गुस्ताखियां' के ट्रेलर पर अपनी राय रखी है। ट्रेलर पर यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं।
विज्ञापन
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की अदाकारी से सजी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डेढ़ घंटे में इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 41 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। ट्रेलर पर यजूर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। आइए देखतें हैं यूजर्स को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा।

विज्ञापन


ट्रेलर से खुश हुए फैंस
यूट्यूब पर एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ की है। यूजर ने लिखा है 'लग रहा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह फिल्म सिनेमाघरों पर राज करेगी।' एक और यूजर ने लिखा है 'शनाया के चेहरे के भाव बहुत अच्छे हैं।'

विज्ञापन


यूजर को पसंद आया ट्रेलर
एक एक्स यूजर को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया है। उन्होंने लिखा है 'बहुत अच्छा ट्रेलर है।' 
 

आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स
पसंद आई विक्रांत की अदाकारी
एक्स पर एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ के साथ विक्रांत मैसी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'विक्रांत मैसी का यादगार सफर, उन्होंने धैर्य और प्रतिभा के जरिए टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।'
 

उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा ट्रेलर
एक एक्स यूजर ट्रेलर से निराश हुए हैं। उन्होंने लिखा है 'आंखों की गुस्ताखियां के ट्रेलर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। ट्रेलर में रोमांटिक फिल्म के लिए जरूरी भावनात्मक गहराई नहीं है।' 
 

विक्रांत की अदाकारी से मायूस
एक दूसरे एक्स यूजर को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया है। उन्होंने ट्रेलर में विक्रांत मैसी के अभिनय के बारे में बात रखी है। उन्होंने लिखा है 'मुझे लगता था कि विक्रांत मैसी ने संन्यास ले लिया है। फालतू की बातों की गुस्ताखियां।'
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई गई है। दोनों एक साथ अच्छे पल बिताते हैं और कई जगहों की सैर करते हैं। 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। फिल्म में शनाया कपूर एक थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका निभाएंगी और विक्रांत फिल्म में एक अंधे संगीतकार की भूमिका निभाएंगे।
यह 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें