सैफ अली खान के बेटे अब्राहिम अली खान बॉलीवुड में 'नादानियां' फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में इब्राहिम के अपोजिट खुशी कपूर अहम किरदार में हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के सीन की तरह इस फिल्म का वो सीन शेयर किया जिसमें अर्चना पूरन सिंह पूछती हैं 'प्यार क्या है'। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान वाले सीन को ही याद कर रहे हैं। वह नए सीन को देखकर खुश नहीं हुए।
नए प्रोमो में क्या है?
हाल ही में जो प्रोमो शेयर किया गया है, इसमें फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की तरह ही क्लासरूम को दिखाया गया है। इस सीन में अर्चना पूरन सिंह क्लास में आती हैं और वह खुशी और इब्राहिम से पूछती हैं 'प्यार क्या है।' इस पर इब्राहिम शाहरुख खान की लाइन 'प्यार दोस्ती है' को बदलकर कहते हैं 'प्यार एक समझौता है दो दिलों के बीच। जो बिना कुछ सोचे समझे एक दूसरे को अपनी दुनिया बना लेते हैं'।
यह खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: 'सिंघम अगेन' से लेकर 'संदीप और पिंकी फरार' तक, कैसा रहा अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का हाल
इब्राहिम खुशी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi
यूजर्स को रास नहीं आया प्रोमो
जैसे ही ये नया प्रोमो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ इस पर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने कहा कि वह इब्राहिम के डॉयलॉग बदलने से खुश नहीं हैं। कई लोगों ने कहा कि नए डॉयलॉग का कोई मतलब नहीं है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि 'बहुत फिजूल डॉयलॉग है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'ये मेरे हिसाब का नहीं है। राहुल हमेशा सही थे।'
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने भूटान नरेश को किया बर्थडे विश, फैंस बोले- अगला पीएम सलमान सर को बनाए
नादानियां के बारे में
नादानियां फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है। इस फिल्म में इब्राहीम अली खान खुशी कपूर के अलावा सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दिया मिर्जा और जुगल हंसराज हैं। नादानियां फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।