फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: उर्वशी ने फिर किया बड़ा दावा, लियोनार्डो डिकैप्रियो संग फोटो शेयर कर कही ये बात; हुई ट्रोल

Thu, 29 May 2025 11:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela Leonardo Dicaprio: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उन्हें कान में कान की रानी कहा है। इस पर यूजर मेजदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्वशी रौतेला को अकसर इंटरनेट पर किसी न किसी बात के लिए ट्रोल किया जाता है लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो से मुलाकात की। गुरुवार को उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ तस्वीरें शेयर कीं और दावा किया कि कैप्रियो ने उन्हें 'कान की रानी' कहा।

विज्ञापन
Trending Videos

उर्वशी रौतेला ने किया बड़ा दावा
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ दो सेल्फी शेयर कीं। सेल्फी में उर्वशी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो अंगूठा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उर्वशी ने कैप्शन में लिखा 'जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको कान की रानी कहते हैं! शुक्रिया, लियो... अब यह एक टाइटैनिक तारीफ है।'
 

यूजर्स ने उर्वशी को किया ट्रोल
उर्वशी की इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहें हैं। कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'कहीं स्केच तो नहीं बनाया है?' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि क्या उन्हें आपके मंदिर के बारे में पता है? एक और यूजर ने लिखा है 'क्या लियो को पता है कि उन्होंने आपको कान की रानी कहा है?' एक और कमेंट में लिखा है 'क्या उसने डाकू महाराज और दबीदी दबीदी के लिए आपकी तारीफ की है?'


उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
उर्वशी पर लगे इल्जाम
ख्याल रहे कि उर्वशी रौतेला पिछले हफ्ते कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस बीच एक इंफ्लूएंसर ने दावा किया कि उर्वशी ने कान में फोटोशूट के लिए रास्ता जाम कर दिया था। इससे दूसरे लोगों को परेशानी हुई। इस पर उर्वशी ने जवाब दिया। उर्वशी ने कहा 'फोटोशूट पूरी तरह से नियमों के तहत हुआ था और इसके लिए आयोजन समिति से पूर्व अनुमति ली थी।'
विज्ञापन

कान में ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई थीं उर्वशी
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में पहुंची उर्वशी रौतेला ऊप्स मूमेंट का भी शिकार हुईं। वे अपने लुक से खूब सुर्खियों में रहीं। पहले दिन वे 'तोता परी' बनकर छाईं। लेकिन यही फेस्टिवल उनके लिए अच्छा नहीं रहा। वह इसमें ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गईं। ब्लैक कलर की एक ड्रेस में उर्वशी जब आईं, तो उनकी वह ड्रेस फटी हुई नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें