फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: गांव से निकली मां-बेटी की जोड़ी कान के रेड कार्पेट पर पहुंची, जानें बांस-बरगद से क्या है कनेक्शन

Thu, 22 May 2025 12:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes Film Festival: तमाम दिग्गज फिल्मी सितारों के बीच असम के गांव से कान की रेड कार्पेट पर पहुंची मां-बेटी की जोड़ी काफी चर्चाओं में है। जानिए कौन है ये मां-बेटी की जोड़ी।
विज्ञापन
स्निग्धा बरुआ और उर्मिमाला बरुआ - फोटो : इंस्टाग्राम-@snigdhasbaruah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दुनियाभर के तमाम सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं और अपने फैशन व लुक से जलवा बिखेर रहे हैं। इस बीच कान में एक मां-बेटी की जोड़ी चर्चा का विषय बन गई है। सबसे बड़ी बात कि ये जोड़ी किन्हीं फिल्मी सितारों की जोड़ी नहीं हैं, फिर भी कान की रेड कार्पेट पर उतरते ही मां-बेटी की ये जोड़ी वायरल है और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

विज्ञापन


उद्यमी है मां-बेटी की जोड़ी
यह जोड़ी है असम की रहने वालीं उर्मिमाला बरुआ और उनकी बेटी स्निग्धा बरुआ की। उर्मिमाला एक एंटरप्रेन्योर हैं और उनकी बेटी स्निग्धा बरुआ अपनी मां की कंपनी की को-फाउंडर हैं। मां-बेटी की यह जोड़ी असम के गांव से निकलकर अब कान के मंच पर पहुंची है। जहां इस जोड़ी ने अपने लुक से खासी चर्चा बटोरी है। मां-बेटी की इस जोड़ी ने कान में भी असम के कल्चर और अपनी संस्कृति को दिखाया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Cannes 2025: कान में जान्हवी ने पहनी 68 साल पुरानी ड्रेस, लुक देख थम जाएंगी सांसें


उर्मिमाला बरुआ

बरगद और बांस के पेड़ों से प्रेरित है मां-बेटी की ड्रेस

इस जोड़ी ने अपनी ड्रेस के जरिए असमिया संस्कृति का ख्याल रखा है। उर्मिमाला बरुआ की ड्रेस सबसे प्राचीन माने जाने वाले पेड़ बरगद को दिखाती है। इस ड्रेस की प्रेरणा वहीं से ली गई है। जो कनेक्शन, ताकत और मानवता की जड़ों का प्रतीक है।


स्निग्धा बरुआ

जबकि स्निग्धा की ड्रेस की प्रेरणा बांस के पेड़ से ली गई है। जो असमिया संस्कृति को दिखाती है। बांस के पंखों से तैयार यह ड्रेस असम की संस्कृति और विरासत की सुंदरता को एक ट्रिब्यूट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें