अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शनिवार को असम राज्य में स्थित कामाख्या मंदिर पहुंचीं, जहां की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस भक्ति में लीन दिखाई पड़ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दुर्गम रास्ते और खराब मौसम के बावजूद वो दर्शन करने पहुंची। आइए देखें तस्वीरें।
भक्ति में लीन उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इसमें उन्होंने मां कामाख्या मंदिर के दर्शन करते हुए अद्भुत पलों को साझा किया है। शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेत्री माथे पर तिलक लगाए बेहद सकारात्मक और अभिभूत नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में एक्ट्रेस हाथों में माता की चुनरी और दिया लिए भगवान की भक्ति में लीन दिख रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने सी ग्रीन कलर का सूट पहन रखा है।
दुर्गम रास्तों से पहुंची मंदिर
इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'मूसलाधार बारिश, बंद रास्ते और ठप्प शहर के बीच भी हमने दर्शन करने की ठानी और सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया। माता ने हमें बुलाया और आज दर्शन भी हुए। अद्भुत।'
यूजर्स के आए रिएक्शंस
अभिनेत्री के माता के दर्शन के लिए इस जुनून को देख नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'देखना पक्का आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।' दूसरे यूजर ने कहा कि छम्मा छ्म्मा गर्ल इज बैक। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेरी सबसे फेवरेट हीरोइन।
एक नजर उर्मिला मातोंडकर के करियर पर
अभिनेत्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। एक्ट्रेस ने 'चमत्कार', 'आ गले लग जा', 'रंगीला', 'जुदाई', 'प्यार तूने क्या किया', जैसी कई शानदार फिल्में कीं हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2018 में बडे़ पर्दे पर देखा गया था, उस फिल्म का नाम था 'ब्लैकमेल'।