फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूरी रात सो नहीं पाई', साढ़े तीन बजे उर्फी जावेद के साथ ऐसा क्या हुआ? पुलिस थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती

Tue, 23 Dec 2025 12:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uorfi Javed Midnight Incident: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद हाल ही में पुलिस थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने साथ आधी रात हुए खौफनाक अनुभव के बारे में बताया। रात करीब 3:30 बजे अचानक उर्फी के साथ क्या हुआ, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी और सोशल मीडिया की चर्चित पर्सनालिटी उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं बल्कि एक डरावना अनुभव है। बीते दिनों उर्फी के साथ ऐसी घटना घटी, जिसने उन्हें बुरी तरह डरा दिया। आधी रात उनके घर के बाहर दो अंजान लोगों की मौजूदगी और लगातार बेल बजाने की हरकत ने न सिर्फ उनकी नींद उड़ा दी, बल्कि उन्हें सुबह तड़के पुलिस थाने तक जाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


उर्फी के साथ हुई खौफनाक घटना 
घटना 22 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। उर्फी जावेद के मुताबिक, रात करीब साढ़े तीन बजे उनके घर की डोर बेल लगातार बजने लगी। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई गलती से बेल बजा रहा होगा, लेकिन जब यह सिलसिला कई मिनटों तक नहीं रुका तो उनकी चिंता बढ़ गई। बाद में पता चला कि घर के बाहर एक नहीं बल्कि दो लोग मौजूद थे, जो जाने का नाम नहीं ले रहे थे।
 


यह खबर भी पढ़ें: साल 2017 के अभिनेत्री उत्पीड़न केस में नया मोड़, अभिनेता दिलीप के बरी होने के फैसले को चुनौती देगी केरल सरकार
विज्ञापन


उर्फी ने बताया कि जब उन्होंने इंटरकॉम या दरवाजे के पास से उन लोगों से बात करने की कोशिश की और वहां से चले जाने को कहा, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। हालात उस वक्त और डरावने हो गए जब उन लोगों ने दरवाजा खोलने का दबाव बनाना शुरू किया। एक अकेली महिला के लिए यह स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

उर्फी जावेद ने पुलिस को किया फोन 
हालात बिगड़ते देख उर्फी जावेद ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों शख्स का रवैया नहीं बदला। उर्फी के अनुसार, वो न सिर्फ उनके साथ बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी करते रहे और अपने किए से इनकार करते रहे। बार-बार ‘निकल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर माहौल और तनावपूर्ण बना दिया गया। बाद में जानकारी मिली कि दोनों लोग उसी बिल्डिंग में रहने वाले थे।

इस पूरी घटना ने उर्फी जावेद को अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई रात के तीन बजे किसी महिला के घर के बाहर खड़ा होकर दरवाजा खोलने के लिए कहे और मना करने पर भी वहां से न जाए, तो यह बेहद डराने वाला अनुभव होता है। खासतौर पर तब, जब महिलाएं अकेली रहती हों। उर्फी ने साफ शब्दों में कहा कि इस घटना के बाद वह खुद को बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

करीब 5 बजे पुलिस थाने पहुचीं उर्फी
डर और तनाव के बीच उर्फी सुबह करीब 5 बजे पुलिस थाने पहुंचीं और पूरे मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पुलिस स्टेशन से अपनी तस्वीर साझा की और बताया कि यह उनके जीवन का अब तक का सबसे डरावना अनुभव रहा। उर्फी ने यह भी कहा कि वह जानना चाहती हैं कि आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

उर्फी की बहन डॉली जावेद ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें बेहद घिनौनी हैं और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। वहीं, फैंस और सेलेब्स भी उर्फी की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें