करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में जहां दर्शकों को गेमप्ले और ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं शो से जुड़ी कंट्रोवर्सीज भी कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा की तकरार ने तूल पकड़ ली है। दोनों के बीच हुए कथित ऑफ-कैमरा विवाद ने दर्शकों को चौंका दिया है, लेकिन अब उर्फी के नए खुलासों ने इस ड्रामे को एक नया मोड़ दे दिया है।
क्या अपूर्वा और उर्फी की लड़ाई थी स्क्रिप्टेड?
दरअसल, अपूर्वा मुखीजा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान उनका उर्फी जावेद से ऑफ-कैमरा झगड़ा हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने खुद को पीड़िता के रूप में पेश किया और उर्फी पर गंभीर आरोप लगाए। लेकिन इस वीडियो के जवाब में उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर उनकी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर दिए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ये सब पहले से प्लान किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें:
Apoorva Mukhija: उर्फी जावेद को लेकर अपूर्वा ने किया ऐसा खुलासा कि सुन दंग रह जाएंगे आप, बोलीं- उन्होंने मुझे…
अपूर्वा के आरोपों पर उर्फी का जवाब
उर्फी ने लिखा, ‘ये सब पहले से तय था। हम उस घटना के बाद भी बात कर रहे थे। अपूर्वा जानबूझकर इसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही हैं और मुझे खराब दिखाने की कोशिश कर रही हैं।’ उर्फी ने बताया कि एक दिन पहले जब जन्नत अपने माता-पिता को याद करके रो रही थीं, तब अपूर्वा ने उनके सामने कहा था, ‘इस उम्र में मां-बाप को याद कर के रोना समझ नहीं आता।’ उर्फी के मुताबिक, उन्होंने जब अपूर्वा को सांत्वना देने की कोशिश की, तो उन्होंने सबके सामने उन्हें अपशब्द कहकर भगा दिया। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर उर्फी का ये वीडियो शेयर किया है।
उर्फी का इमोशनल रिएक्शन
इन घटनाओं से आहत होकर उर्फी ने वीडियो में कहा कि वो बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कांप रही हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं ये सब क्यों महसूस कर रही हूं। शायद मुझे अपनी बात कहनी चाहिए थी लेकिन उस वक्त मेरी भावनाएं हावी हो गईं। जब कोई मुझे सबके सामने अपमानित करता है, तो मैं खुद को रोक नहीं पाती।’ उर्फी का ये इमोशनल वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें:
Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' पड़ी ठंडी तो 'ठग लाइफ' भी रही सुस्त, जानें हॉलीवुड फिल्म का भी कलेक्शन
क्या उर्फी ने कर दी शो के नतीजे की पोल?
रेडिट पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उर्फी द्वारा शेयर किए गए चैट स्क्रीनशॉट में ये भी इशारा था कि उन्होंने शो जीत लिया है। इस चैट में ये भी चर्चा थी कि कैसे उनकी लड़ाई दर्शकों को पसंद आएगी और वो इसे यूट्यूब पर शेयर कर के सुलझाएंगे। कुछ ही सेकेंड्स में ये स्टोरी डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।
विवाद पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उर्फी की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वहीं, कई लोगों का मानना है कि ये सब शो के टीआरपी बढ़ाने का तरीका है।
‘द ट्रेटर्स’ को लेकर हो रहा विवाद
द ट्रेटर्स’ अब सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं बल्कि एक हाई-वोल्टेज ड्रामा बन गया है, जहां कैमरे के आगे और पीछे दोनों ही तरफ कहानी लिखी जा रही है। शो में से अब तक राज कुंद्रा और करण कुंद्रा समेत कुल 4 कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है।