मेट्रो इन दिनों ट्रेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tseries.official
मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। जिनमें अलग-अलग उम्र की प्रेम कहानियां नजर आएंगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।
आंखों की गुस्ताखियां
फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में एक और स्टारकिड डेब्यू करने जा रहा है। ये स्टारकिड है संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर। फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रोमांस, दिल टूटने की कसक, धोखा और बेहद खूबसूरत संगीत देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी दो अजनबियों के मिलने और फिर बिछड़ने और फिर मिलने की है। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
सैयारा
‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी रोमांटिक फिल्में बनाने वाले मोहित सूरी एक और नई लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, ‘सैयारा’। इस फिल्म से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म के टीजर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।
परम सुंदरी
अपनी पिछली फिल्मों की सफलता के बाद अब मैडॉक एक लव स्टोरी लेकर आ रहा है। दिनेश विजन के मैडॉक की नई फिल्म है ‘परम सुंदरी’। यह एक लव स्टोरी है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। ‘परम सुंदरी’ एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जो उत्तर भारत के 'परम' और दक्षिण भारत की 'सुंदरी' के बीच की प्रेम कहानी को दिखाती है।