फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reopening Of Cinemas: यूपी में फिर से खुलेंगे वर्षों से बंद पड़े सिनेमाघर, प्रदेश सरकार देगी यह बड़ी छूट

Fri, 13 Sep 2024 07:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सरकारी नीति के अनुसार, जिन सिनेमाघरों को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी, उन सिनेमाघरों को तीन साल के लिए 100 प्रतिशत और अगले दो साल के लिए 75 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा। 
विज्ञापन
यूपी में फिर खुलेंगे बंद पड़े सिंगल स्क्रीन हॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पिछले कई वर्षों से बंद पड़े सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने छूट देने का एलान किया है। शुरू के तीन वर्षों तक सरकार 28 फीसदी जीएसटी रीफंड कर देगी। उसके बाद दो साल तक सामान्य दर का 25 फीसदी जीएसटी वसूला जाएगा।

विज्ञापन


मिलेंगे यह लाभ
ताजनगरी आगरा के जिला मनोरंजन अधिकारी रामदयाल रावत ने कहा, 'सरकारी रिकॉर्ड बताते हैं कि यूपी में 552 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर खराब स्थिति में हैं और इनमें से कई बंद हो चुके हैं। मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती मनोरंजन प्रदान करने और राज्य के लिए रेवेन्यू जुटाने के लिए सरकार ने उन मालिकों को जीएसटी वापस करने का फैसला किया है, जो अपने व्यवसाय को फिर से शुरू करने के इच्छुक हैं'।
Dhanush: धनुष को आखिर समझ आ ही गई फिल्म निर्माताओं की ताकत, सूद समेत लौटाएंगे इस फिल्म का साइनिंग अमाउंट
विज्ञापन


क्या है सरकारी नीति?
सरकारी नीति के अनुसार, जिन सिनेमाघरों को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी, उन सिनेमाघरों को तीन साल के लिए 100 प्रतिशत और अगले दो साल के लिए 75 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा। जिन सिनेमाघरों में केवल आंतरिक रीमॉडलिंग की आवश्यकता है, उन्हें पहले तीन वर्षों के लिए 75 प्रतिशत और उसके बाद दो वर्षों के लिए 50 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा। 
विज्ञापन

Mahima Chaudhary: कार एक्सीडेंट, कैंसर से जंग...हर मुसीबत से डटकर लड़ीं महिमा, कुछ ऐसा रहा है फिल्मी करियर

सरकार की पहल से लोगों को उपलब्ध होंगे मनोरंजन के साधन
इसके अलावा जो सिनेमा हॉल मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य के बिना फिर से शुरू किए जा सकते हैं, उन्हें तीन साल के लिए 50 प्रतिशत कर लाभ मिल सकता है। सरकार की इस पहले के जरिए प्रदेश के लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे तो दूसरी तरफ सरकार को रेवेन्यू मिलेगा। 
Bhojpuri Celebs: इन भोजपुरी सितारों के पास हैं कई शानदार लग्जरी कार, बीएमडब्ल्यू से रेंज रोवर तक का है कलेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें