उर्फी नहीं, इस डिजाइनर ने तैयार की ड्रेस
हमेशा बोल्ड और अतरंगी कपड़े पहनकर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाली उर्फी इस बार अपने आउटफिट से नारी शक्ति का प्रदर्शन करती दिखी हैं। उर्फी का दावा है कि उनकी ड्रेस 'सती' से प्रेरित है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, यह ड्रेस उर्फी ने नहीं बनाई है। यह ड्रेस फैशन डिजाइनर अखिलेश गुप्ता ने तैयार की है।
उर्फी ने बताई ड्रेस की डिटेल
उर्फी जावेद अपने ज्यादातर कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। वे कभी पॉलीथिन से, कभी अखबार से तो कभी मोतियों और लोहे से...तमाम चीजों से प्रयोग करते हुए अपनी स्टाइलिश ड्रेस बनाती हैं। मगर, हाल ही में जो ड्रेस पहनकर आई हैं, वह 'सती' से प्रेरित है। उर्फी ने ड्रेस की डिटेल बताते हुए लिखा है, 'सती' से प्रेरित ड्रेस, एक महिला के शरीर के चारों ओर आग लगाई जाती है। शानदार तरीके से अखिलेश गुप्ता ने 'नारी शक्ति' को दर्शाया है। एक महिला इन सब से शालीनता से गुजर सकती है। ड्रेस के आसपास के मूविंग एलीमेंट्स आग का संकेत हैं। यह पीस 'गोल्डन चक्र' कहलाता है।
ये खबर भी पढ़ें:
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के बॉडी डबल के साथ हो रही रामायण की शूटिंग, आखिर कहां बिजी हैं अभिनेता?
यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
उर्फी की इस ड्रेस को देखकर यूजर्स काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी में गजब का आत्मविश्वास है। वह वाकई गजब हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई कुछ भी बोले, उर्फी में प्रतिभा की कमी नहीं'। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी काफी मेहनती हैं। प्रतिभाशाली हैं। हम उन्हें सपोर्ट करते हैं। उनके फैशन की समझ को देखते हुए उन्हें एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए।'
ये खबर भी पढ़ें:
Chhaava: 'छावा' के लिए सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना नहीं रहा आसान, इन बदलावों के बाद मिली हरी झंडी