फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marco 2: 'मार्को' की ब्लॉकबस्टर सफलता पर झूमे निर्माता, उन्नी मुकुंदन की फिल्म की सीक्वल पर लगाई मुहर

Sun, 19 Jan 2025 06:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता उन्नी मुकुंदन की मलयालम फिल्म 'मार्को' ने ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की। अब यह पुष्टि हो गई है कि फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
मार्को - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नी मुकुंदन अभिनीत मलयालम फिल्म 'मार्को' 20 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हनीफ अदेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2024 की हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म के सीक्वल पर मुहर लग चुकी है। दरअसल, यह पुष्टि हो गई है कि फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

विज्ञापन

फिल्म के सीक्वल का एलान
प्रोडक्शन हाउस क्यूब्स एंटरटेनमेंट ने पहले एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें मार्को के मुख्य अभिनेता उन्नी मुकुंदन निर्माता के साथ मुस्कुरा रहे थे। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'ब्रो-कोड, क्या आप मार्को 2 के लिए तैयार हैं?' फिल्म के पहले भाग ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। यहां तक कि यह बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' पर भी भारी पड़ गई।

बेबी जॉन-मार्को - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने जताई खुशी
दरअसल, मल्टीप्लेक्स में 'बेबी जॉन' के साथ 'मार्को' के हिंदी संस्करण की स्क्रीनिंग को रिप्लेस कर दिया गया था। दर्शकों ने भी बेबी जॉन की स्क्रीनिंग की जगह मार्को फिल्म देखने की मांग की। वहीं, इसने 100 करोड़ रुपये की कमाई का भी आंकड़ा पार कर लिया। अब इसके सीक्वल के एलान पर सभी फैंस उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'हां हम मार्को 2 का इंतजार कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मार्को मून सबसे अलग है। भारत की सबसे अच्छी फिल्म कोन मानता है ये बात।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मार्को की अंतहीन कहानी।' एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मैं मार्को 2 का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन

'मार्को' के कलाकार और कहानी
ऐसी खबरें हैं कि चियान विक्रम इस फिल्म का रीमेक बनाएंगे या इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। कथित तौर पर दिग्गज अभिनेता मोहनलाल भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। मार्को में सिद्दीकी, जगदीश, अभिमन्यु थिलकन, एन्सन पॉल और कबीर दुहान सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण उन्नी मुकुंदन और शरीफ मुहम्मद ने उन्नी मुकुंदन फिल्म्स और क्यूब्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। मार्को एक अखिल भारतीय फिल्म है, जिसे पांच भाषाओं- मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें