फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड की धमकी पर क्या बोले थे धर्मेंद्र? सत्यजीत पुरी ने सुनाया अनसुना किस्सा; याद की अभिनेता की बहादुरी

Mon, 24 Nov 2025 02:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra: सत्यजीत पुरी ने धर्मेंद्र से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाया है। इसमें उन्होंने उनकी बहादुरी का जिक्र किया है।
विज्ञापन
धर्मेद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़े कई किस्से हैं। उनके करीबी इन किस्सों को साझा करते रहते हैं। आज 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया है। इस मौके पर हम उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। हाल ही में अभिनेता-निर्देशक सत्यजीत पुरी ने धर्मेंद्र के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने उस समय के दिग्गज अभिनेता के करारा जवाब को याद किया जब अंडरवर्ल्ड ने कथित तौर पर उन्हें धमकी देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड से नहीं डरे धर्मेंद्र
पुरी ने फ्राइडे टॉकीज को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे बीते जमाने के एक्शन स्टार धर्मेंद्र ने गैंगस्टरों को अपनी 'पंजाब से आई सेना' से सावधान रहने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा, 'उस जमाने में अंडरवर्ल्ड बहुत मजबूत था। वो जमाना था जब अंडरवर्ल्ड किसी एक्टर को बुलाता, तो वो डर जाता। हालांकि धर्मेंद्र और उनका परिवार उनसे कभी नहीं डरा। वो उनसे कहते थे, 'अगर तुम आओगे, तो पूरा साहनेवाल पंजाब से आ जाएगा। तुम्हारे पास 10 लोग हैं, लेकिन मेरे पास पूरी सेना है। एक बोलूंगा और पंजाब से लड़ने के लिए ट्रक भरकर आएंगे। तो तू मेरे से पंगा ना ले। और उन्होंने धर्मेंद्र से कभी पंगा नहीं लिया।''

यह खबर भी पढ़ें: बंद कमरे में करूर भगदड़ पीड़ितों से मिले विजय, भावुक होकर मांगी माफी; जानिए क्या बोले एक्टर

धर्मेंद्र - फोटो : एक्स
धर्मेंद्र की चर्चित फिल्में
धर्मेंद्र को 'शोला और शबनम' (1961), 'बंदिनी' (1963), 'हकीकत' (1964), 'मेरा गांव मेरा देश' (1971), 'शोले' (1975), 'चुपके-चुपके', 'ड्रीम गर्ल' (1977) और 'शालीमार' (1978) में उनके काम के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट
89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र आखिरी बार निर्देशक अमित जोशी की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में थे। इस रोमांटिक कॉमेडी में डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी और राजेश कुमारी ने अभिनय किया था।
धर्मेंद्र अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' (2025) में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें