फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ufff Yeh Siyapaa Trailer: बिना डायलॉग दिखेगी डार्क कॉमेडी, नुसरत भरूचा की 'उफ्फ ये सियापा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Mon, 25 Aug 2025 03:11 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ufff Yeh Siyapaa Trailer Out: नुसरत भरूचा की फिल्म उफ्फ ये सियापा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में डार्क कॉमेडी को कॉन्सेप्ट बनाया गया है। इस फिल्म को 5 सिंतबर को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
उफ्फ ये सियापा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नुसरत भरूचा की फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बता दें ये फिल्म बिना डायलॉग के एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें हर सीन सिर्फ हावभाव और एक्सप्रेशन से कहानी कहता है। फिल्म 5 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ट्रेलर में क्या कहानी?
फिल्म की कहानी घूमती है केसरी लाल सिंह (सोहम शाह) के इर्द-गिर्द, जो एक साधारण और भोला-भाला इंसान है। उसकी पत्नी पुष्पा (नुसरत ) उसे पड़ोसन कमिनी (नोरा फतेही) से फ्लर्ट करने का इल्जाम लगाकर घर छोड़ देती है। जैसे ही वह अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करता है, अचानक उसके घर एक लाश मिलती है। मामला यहीं नहीं रुकता, थोड़ी देर में दूसरी लाश भी सामने आ जाती है और केसरी की जिंदगी पूरी तरह उलझ जाती है। इस गड़बड़झाले में इंस्पेक्टर हसमुख (ओमकार कपूर) की एंट्री होती है, जो खुद भी अपने मकसद से कहानी में रंग भरता है।

ये खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: 'कृष' मास्क बनाने में लगे छह माह, शूट के वक्त 24 घंटे तैनात रहती थी AC बस, राकेश रोशन का खुलासा

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में सोहम शाह, नुसरत भरूचा और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में हैं। सोहम शाह अपनी सीरियस एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस फिल्म में उनकी मासूमियत और बेबस कॉमिक टाइमिंग दिल जीत सकती है। नुसरत भरुचा के लिए यह साल खास है क्योंकि यह उनकी दूसरी फिल्म है ‘छोरी 2’ के बाद। वहीं नोरा फतेही भी 2025 में तीसरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। हाल ही में वो अभिषेक बच्चन की ‘बी हैप्पी’ और कन्नड़ थ्रिलर ‘केडी – द डेविल’ में नजर आ चुकी हैं।

फिल्म का निर्देशन
‘उफ्फ ये सियापा’ का निर्देशन जी. अशोक ने किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। संगीत की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान ने उठाई है, हालांकि यह फिल्म गानों से नहीं बल्कि बैकग्राउंड स्कोर और साउंड इफेक्ट्स से दर्शकों पर असर डालेगी। अभिनेता शारीब हाशमी भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें