फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2026: हरे सूट में सारा, लहंगा पहन पहुंचीं भूमि, आयुष्मान खुराना की पार्टी में सितारों ने बिखेरी रौनक

Sat, 24 Oct 2026 08:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
  • इस बीच उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर में दिवाली पार्टी रखी, जहां कई फिल्मी सितारे पहुंचे।
  • स्टार-स्टेड इवेंट में सेलेब्स ने चार चांद जड़ दिए। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
दिवाली पार्टी में दमके सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार नजदीक है। फिल्म इंडस्ट्री में सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो गया है। कई सेलेब्स रोशनी के इस त्योहार पर अपने यहां पार्टी आयोजित करते हैं। इसका सिलसिला शुरू हो चुका है। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने अपने मुंबई स्थित घर में पार्टी रखी। यहां कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं और पार्टी में रौनक लगा दी।

विज्ञापन
Trending Videos

जैकी भगनानी-रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
जैकी भगनानी के साथ पहुंची रकुल प्रीत
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने पति और प्रोड्यूसर-एक्टर जैकी भागनानी के साथ आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। रकुल शाइनिंग ब्लैक कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लगीं। 

करण जौहर-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
नामी निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अर्जुन कपूर भी इस स्टार-स्टेड पार्टी में नजर आए। अर्जुन कपूर ब्लैक कुर्ता और ट्राउजर में दिखे। वहीं, करण जौहर भी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

अपारशक्ति खुराना-आकृति - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
आकृति के साथ अपारशक्ति ने जमाया रंग
आयुष्मान खुराना के भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना भी पार्टी में रंग जमाते दिखे। वे अपनी पत्नी आकृति के साथ नजर आए। दोनों अपने मैचिंग आउटफिट में फेस्टिव वाइब्स देते नजर आए।

सारा अली खान-मनीष मल्होत्रा-आयुष्मान - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
आयुष्मान और सारा ने दिए पोज
सारा अली खान इन दिनों आयुष्मान के साथ 'उड़ता तीर' फिल्म में नजर आ रही हैं। एक्टर के घर दिवाली पार्टी में सारा भी हरे रंग का सूट पहनकर पहुंचीं। मनीष मल्होत्रा भी पार्टी में दिखे।

आयुष्मान-ताहिरा की दिवाली पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
अपने घर आयोजित दिवाली पार्टी में आयुष्मान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। उनकी पत्नी ताहिरा ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखीं। गुनीत मोंगा ने भी इस पार्टी में शिरकत की।

आयुष्मान-ताहिरा की दिवाली पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
नामी निर्माता व निर्देशक भूषण कुमार ने भी दिवाली पार्टी अटेंड की। उनके अलावा कई अन्य दिग्गज भी इस सितारों से जड़ी पार्टी का हिस्सा बने।

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी और भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
शिल्पा शेट्टी और भूमि ने लूटी लाइमलाइट
इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक से लाइमलाइट लूट ली। वे गोल्डन और ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं, भूमि पेडनेकर पारंपरिक लुक में गजब ढाती दिखीं।

आयुष्मान-ताहिरा-अपारशक्ति - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
रौनक और रोशनी से भरा आयुष्मान का घर
दिवाली की पार्टी में आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने जमकर मस्ती की। दोनों भाइयों ने साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने पार्टी के मौके पर पूरे घर में रोशनी से सजावट करवाई है।
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
पत्रलेखा और राजकुमार राव भी पहुंचे
अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति ने दिवाली पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज साझा की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सितारों ने खूब मस्ती की। राजकुमार राव, पत्रलेखा और अभिषेक बनर्जी ने भी पार्टी में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें