फिल्म को लेकर हो रहा विवाद
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के सब्जेक्ट को लेकर खूब विवाद विवाद हो रहा है, जिसकी वजह से निर्माता अमित जानी को सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए उन्हें Y-कैटेगरी की सुरक्षा दी है।
Y श्रेणी की सुरक्षा का मतलब है कि अब अमित जानी को केंद्र सरकार की ओर से करीब 11 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराएंगे। इस सुरक्षा के अंतर्गत एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। ये सुरक्षा आमतौर पर उन्हीं लोगों को दी जाती है, जिनकी जान को गंभीर खतरा होता है और जिनका सामाजिक या राजनीतिक प्रभाव व्यापक होता है।
ये खबर भी पढ़ें:
Udaipur Files: फिल्म के निर्माता अमित जानी को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, केंद्र सरकार का जताया आभार
निर्माता को मिल रही थीं धमकियां
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' एक सच्ची घटना से प्रेरित है और इसकी कहानी में कुछ ऐसे संवेदनशील मुद्दे उठाए गए हैं, जो खास वर्गों को आहत कर सकते हैं। हालांकि अब जब निर्माता को केंद्र से सुरक्षा मिली है, तो उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए सरकार को धन्यवाद देना जरूरी समझा। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने केंद्र से मुझे Y कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध कराई।'
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के बारे में
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल की जून 2022 में उदयपुर में उनकी टेलरिंग की दुकान पर हत्या कर दी गई। इल्जाम था कि कन्हैया लाल ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। फिल्म 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी