फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Final: प्रीति जिंटा के लिए पंजाब किंग्स की जीत की दुआ कर रहे फैंस, बोले- वो भी 18 साल से इंतजार कर रही हैं

Tue, 03 Jun 2025 10:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta In IPL Final: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में फैंस प्रीति जिंटा के लिए पंजाब का सपोर्ट कर रहे हैं और उसके जीतने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने के लिए खेल रही हैं। ऐसे में एक ओर जहां विराट कोहली के फैंस आरसीबी के जीतने की दुआ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोग प्रीति जिंटा के लिए पंजाब किंग्स के जीतने की बात कर रहे हैं। प्रीति जिंटा के कई रिएक्शन और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस प्रीति जिंटा के 18 साल के इंतजार के खत्म होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

प्रीति भी 18 साल से कर रही इंतजार

विज्ञापन

आरसीबी के 18 साल से ट्रॉफी न जीतने की बातें तो बहुत हो रही हैं। इसी पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ये भी तो 18 साल से इंतजार कर रही है। प्रीति जिंटा आईपीएल ट्रॉफी डिजर्व करती हैं।
 

 

प्रीति जिंटा की वजह से पंजाब को सपोर्ट कर रहे फैंस

विज्ञापन

बेशक आरसीबी के फैंस अपने पहले खिताब के लिए दुआ कर रहे हैं और काफी उत्साहित हैं। लेकिन दूसरी ओर प्रीति जिंटा के फैंस भी पंजाब के लिए पहली बार ट्रॉफी जीतने की दुआ कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा की तारीफ करते हुए कहा कि प्रीति जिंटा आईपीएल की ट्रॉफी जीतना डिजर्व करती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि लोग पंजाब किंग्स को सपोर्ट ही प्रीति जिंटा की वजह से कर रहे हैं।
 


 
 

 

प्रीति की स्माइल के लिए पंजाब की जीत चाहते फैंस
प्रीति जिंटा के कई रिएक्शन और पुराने फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनको शेयर करके लोग प्रीति की मासूमियत के लिए पंजाब के आईपीएल जीतने की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रीति की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं आईपीएल नहीं देखती, लेकिन मैं सिर्फ प्रीति जिंटा की खुशी देखने के लिए चाहती हूं कि पंजाब किंग्स जीते।’
 


 
 

 

पंजाब की आत्मा हैं प्रीति
एक यूजर ने प्रीति जिंटा की तारीफ करते हुए लिखा कि प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की आत्मा हैं। न कोई गुस्सा, न कोई ड्रामा सिर्फ खेल के प्रति उनका लगाव है। उन्हें पंजाब की प्रेरणा बताया। मैच से प्रीति जिंटा के कई रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। प्रीति को मुस्कुराते देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। कुछ यूजर का कहना है कि लोग पंजाब किंग्स को सपोर्ट ही प्रीति जिंटा की वजह से करते हैं। उनके अंदर कोई गुस्सा, कोई नाटक कुछ भी नहीं है।
 


 
 

 

प्रीति की मदद के लिए लोगों को याद आया जादू
एक यूजर ने लिखा कि मैं सिर्फ प्रिटी लेडी के लिए पंजाब को सपोर्ट कर रहा हूं। जिंटा डिजर्व आईपीएल ट्रॉफी। एक यूजर ने फिल्म ‘कोई मिल गया’ के जादू की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जादू अपनी मालकिन की मदद करने आ रहा है।


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें