फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को बताया घटिया एक्टर, ट्विंकल ने दिया ये जवाब

Sun, 24 Jul 2016 02:33 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
अभिनेत्री और ब्लॉगर ट्विंकल खन्ना वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना ग़ुस्सा बयां किया है। ट्विंकल का गुस्सा अपने पिता राजेश खन्ना को 'कमजोर अभिनेता' कहे जाने पर है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को कमजोर अभिनेता बताते हुए कहा, 'राजेश खन्ना की वजह से हिंदी फिल्मों के स्तर में गिरावट आई और साधारण सी फिल्में बनने लगीं।'

अखबार में छपी खबर के मुताबिक नसीर ने कहा कि चूंकि राजेश खन्ना 70 के दशक के बेहद मशहूर अभिनेता थे तो उनके साधारण अभिनय की छाप पूरे बॉलीवुड पर पड़ गई।
विज्ञापन


ट्विंकल खन्ना को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने खबर को ये लिखते हुए रीट्वीट किया- 'सर, अगर आप जीवित लोगों को सम्मान नहीं दे सकते तो कम से कम उन लोगों का तो सम्मान कीजिए जो इस दुनिया से जा चुके हैं और आपको जवाब देने की स्थिति में नहीं है।'
विज्ञापन

करण जौहर ने भी ट्विंकल खन्ना की बात का समर्थन किया

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह
फिल्मकार करण जौहर ने भी ट्विंकल खन्ना की बात का समर्थन करते हुए लिखा, 'मैं आपसे सहमत हूं ट्विंकल, नसीर की वरिष्ठता का मैं सम्मान करता हूं लेकिन इंडस्ट्री के एक सदस्य के बारे में ऐसा बयान अच्छा नहीं था।'

ट्विटर पर कई लोगों ने नसीरुद्दीन शाह के इस बयान की आलोचना करते हुए लिखा- 'नसीर, खुद लोकप्रियता के उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए जो राजेश खन्ना ने छुआ। ऐसे में उनका ये बयान निंदनीय है।'

लेकिन कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया और लिखा कि 'नसीरुद्दीन शाह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं और ये उनकी अभिव्यक्ति की आजादी है।
  I agree with you @mrsfunnybones...due respect to seniority but this was in exceptionally bad taste and not becoming of a fraternity member.. — Karan Johar (@karanjohar) July 23, 2016

  Sir if u can't respect the living ,respect the dead-mediocrity is attacking a man who can't respond @NaseerudinShah  https://t.co/4EdyWmwiNj — Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) July 23, 2016



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें