फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर का किनारा, हरियाली और सुविधाओं से लैस; किसी किले सरीखा है थलापति विजय का चेन्नई स्थित बंगला; जानिए कीमत

Thu, 07 May 2026 04:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy Vijay Beach mansion: अभिनय से राजनीति में आए थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उम्दा प्रदर्शन किया है। विजय मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इस बीच उनका चेन्नई स्थिति बंगला चर्चा में हैं। जानिए इसकी कीमत और खूबियां...
विज्ञापन
विजय थलापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता के रूप में दर्शकों ने विजय थलापति पर खूब प्यार बरसाया। अब जब वे राजनीति में उतरे और पहली बार इस साल हुए विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाई तो भी जनता ने प्यार में कसर नहीं छोड़ी। टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बीच विजय की निजी जिंदगी पर भी लोगों की नजर है। फिलहाल उनके बंगले की खूब चर्चा है। चेन्नई में समुद्र किनारे स्थित उनका यह बंगला हरियाली से ढका है। 

विज्ञापन

थलापति विजय का बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के शोर से दूर शांत जगह में स्थित है आवास
चेन्नई की ईस्ट कोस्ट रोड के कैसुरीना ड्राइव पर विजय का आलीशान बंगला किसी किले की तरह है। यह बंगला जिस एरिया में स्थित है, वह शहर के शोर-शराबे से दूर बेहद शांत और सुकून भरी जगह है। चर्चित हस्तियों के घर अपने बाहरी डिजाइन के आकर्षण की वजह से चर्चा में रहते हैं, मगर विजय का बंगला ऊंची दीवारों और घनी हरियाली के पीछे पूरी तरह से छिपा है। इसी खूबी के चलते विजय समुद्र की लहरों का लुत्फ ले पाते हैं। साथ ही शहर के शोर-शराबे से पूरी तरह सुरक्षित भी रहते हैं।

थलापति विजय का बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है बंगले की कीमत?
विजय का बंगला जहां स्थित है, वह इलाका सिर्फ शांत ही नहीं है, बल्कि पॉश भी है। यहां की जमीन बेहद कीमती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय का यह घर करीब 80 करोड़ रुपये का है। एक्टर का आवास विशाल परिसर में बना है। बंगला समुद्र तट के बहुत करीब है। 

थलापति विजय का बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लास से डिजाइन इंटीरियर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर के अंदर का माहौल और बनावट, किसी स्टार के घर जैसी नहीं है। किसी तड़क-भड़क वाले रंग या बारीक नक्काशी के बजाय इस घर में ग्लास (कांच) के बड़े-बड़े पैनल और खुली जगह का इस्तेमाल किया गया है, ताकि बाहर की दुनिया भी घर के अंदर का हिस्सा बन सके। रंगों का सादा चुनाव और साफ-सुथरी बनावट जान-बूझकर रखी गई है। इसका मकसद एक ऐसा शांत माहौल बनाना है जो मन को शांत रख सके। इस डिजाइन से विजय की शख्सित भी झलकती है कि वे बेशक दमदार व्यक्तित्व के इंसान हैं, लेकिन उतने ही शांत भी हैं। 
 

थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
बंगले के अंदर फिटनेस और वेलनेस विंग
फिल्म और राजनीति जगत की हस्तियों के घर में फिटनेस के लिए अलग ठिकाना होता है। विजय के घर भी ऐसा है। उनके इस आलीशान बंगले में एक अत्याधुनिक निजी जिम है। यह सिर्फ एक वर्कआउट कॉर्नर नहीं है, बल्कि एक पूरा विंग है, जहां विजय अकेले में कसरत करते हैं। सजे-संवरे खूबसूरत बगीचे के बीच स्विमिंग पूल है। यह फिटनेस एरिया उनके फिजियोथेरेपी जोन का भी काम करता है। 

विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
टाइट सिक्योरिटी से लैस
विजय के इस बंगले में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम हैं कि एक परिंदा भी पर न मार सके। इसमें एक मल्टी-लेयर्ड सिस्टम हैं, जिसमें एडवांस सर्विलांस और सुरक्षा-चेक पॉइन्ट शामिल हैं। ये चेक पॉइन्ट आस-पड़ोस के लोगों को डिस्टर्ब किए बिना बंगले के आवागमन को नियंत्रित करती हैं। इससे परिवार के लोग भी निश्चिंत और सरल जीवन जी पाते हैं। 
विज्ञापन

चुनावी दौर में बंगले में बनीं रणनीति
तमिलनाडु चुनावों के दौरान विजय का यह बंगला मानो एक नया हेडक्वार्टर बन गया। चुनावी दौर में इसी बंगले में रणनीतिक बैठकों के दौर चले। यहीं, समुद्र की ताजी हवा और सादगी भरे अंदरूनी माहौल के बीच विजय ने अपनी रणनीति बनाईं। बता दें कि थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 234 सीटों में से 108 पर जीत हासिल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें