फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 3: अगर समाधान ना मिलता तो बढ़ सकती थी मुश्किलें, 'पंचायत 3' के निर्माताओं को हुई थी ये अनोखी समस्या

Mon, 27 May 2024 02:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'पंचायत' काफी लोकप्रिय वेब सीरीज है। इसका तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बीच टीम ने इस सीजन की शूटिंग से पहले हुई एक अनोखी समस्या पर बात की है। 
विज्ञापन
'पंचायत' पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पंचायत' एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज की सादगी ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। इसके दो सफल सीजन के बाद 'पंचायत' का तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। 'पंचायत 3' आगामी मंगलवार यानी 28 मई को रिलीज होगी। दर्शक इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इसका पिछला सीजन दो साल पहले आया था। दो साल के अंतराल के बाद आ रहे तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बीच 'पंचायत' की टीम ने तीसरे सीजन को बनाने में हुई एक अनोखी समस्या पर जानकारी दी है। 

विज्ञापन


Hrithik Roshan: रेहान के स्नातक समारोह में पहुंचे ऋतिक-सुजैन, बेटे की उपलब्धि पर गदगद हैं माता-पिता
'पंचायत 3' की टीम के सामने आई थी अनोखी समस्या
कई बेहतरीन अदाकारों से सजी 'पंचायत' एक सादगी भरी कहानी है, जो उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा की बात करती है। सीरीज मे कई बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल जैसे अदाकारों ने अपने अभिनय से सीरीज को काफी मनोरंजक बना दिया। फिलहाल पूरी टीम अभी सीरीज के प्रमोशन में लगी हुई है। इस दौरान एक सीरीज के निर्देशक को एक अनोखी समस्या से दो चार होना पड़ा। दरअसल जिस घर में वो इसकी शूटिंग किया करते थे, उस घर के मालिक ने घर में एक और फ्लोर जोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास दिव्यकीर्ति से मिलने पहुंचे आमिर खान, बनेगी बायोपिक!
घर के मालिक ने जोड़ दिया था एक और फ्लोर
किसी भी फिल्म या सीरीज के लिए उसके निरंतरता को बनाए रखना जरुरी होता है। 'पंचायत' के पहले दो सीजन में नजर आए घर के मालिक ने उसमें एक नया फ्लोर जोड़ दिया था। इससे शो में निरंतरता बनाए रखने में समस्या हुई थी। हालांकि, बाद में इसे लेकर टीम ने धर के मालिक से बातचीत की। बता दें कि जल्द ही दर्शकों का दो वर्षों का इंतजार समाप्त होने वाला है। 'पंचायत' 3 रिलीज को तैयार है। इसे 28 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शक देख सकेंगे। 
Apna Adda 13: हजार ऑडिशन देकर मैं बन ही गई हीरोइन, पापा की हां के इंतजार में बीत गए कई साल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें