चर्चित टीवी सेलिब्रेटी रघु को एमटीवी के लोकप्रिय शो रोडीज के लिए जाना जाता है। वह इस रियलिटी शो के पहचान बन चुके थे। वह प्रतियोगियों पर गुस्सा जाहिर करने और कई बार गाली देने के लिए भी मशहूर थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस शो से दूरी बना ली। हाल में ही एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि निर्माताओं के हस्तक्षेप की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। उन्होंने दावा किया कि शो के निर्माता चाहते थे कि वो प्रतियोगियों पर ज्यादा चिल्लाएं, जिससे ज्यादा ड्रामा हो सके।
रघु ने साझा किया एक दिलचस्प वाकया
रघु ने आगे कहा कि उनकी छवि हमेशा गुस्सा करने वाले की बन गई थी, जबकि वो लोगों से वैसे ही मिलतते हैं, जैसे लोग उनसे मिलते हैं। उन्होंने कहा, “मैं आपसे वैसे ही मिलूंगा, जैसे आप मुझसे मिलते हैं। अगर कोई पहले से सताया हुआ है, तो हम उसके साथ प्यार से पेश आएंगे। एक प्रतियोगी राजू बाबू चौधरी था, उसका वड़ा पाव का स्टॉल था। यह रोडीज 9 का वाकया है, जो बहुत खूबसूरत पल था। उसने मुझसे कहा कि सर प्लीज एक बार मुस्कुराइए। मैं एक गरीब परिवार से आता हूं, अगर आप मुझे डांटेंगे तो मैं डर जाऊंगा, इसलिए हमने उसे गले लगा लिया।”
Sana khan: अभिनेत्री सना खान के फोटो का इस्तेमाल कर हुई ठगी, क्राउड फंडिंग के नाम पर चार करोड़ किए जमा
जानबूझकर प्रतियोगियों के लिए मुश्किल बनाते थे चयन प्रकिया
रघु ने आगे स्वीकार करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने जानबूझकर चयन प्रक्रिया को कठिन बना दिया था। उन्होंने कहा,"अगर मुझे कोई पसंद आता था, तो मैं इसे बहुत तीव्र बना देता था, क्योंकि देखने वाला हर व्यक्ति एक जज होता है, यह उनका विशेष अधिकार है कि इस व्यक्ति को चुना जाए या नहीं। अगर मुझे कोई पसंद आता था, तो राजीव और रणविजय को पता होता था। हमारे पास कोड थे, हम इसे लिखते थे कि मुझे पसंद है, इसे ले लो। रघु ने आगे कहा कि ये उनकी जरूरत होती थी किसी प्रतियोगी को चुनने से पहले, ताकि ये देखा जा सके कि वो कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
Biwi No.1: सलमान खान के दिल में खास जगह रखती है 'बीवी नंबर 1', जानें अभिनेता ने फिल्म को लेकर और क्या कहा
रोडीज छोड़ने पर दी प्रतिक्रिया
रघु ने आगे बताया कि रोडीज से बाहर होने की वजह शो के निर्माताओं का बढ़ता हस्तक्षेप था। उन्होंने कहा, "उस समय मैंने इस तरह से व्यवहार किया है, जिससे लोगों को इससे समस्या हो सकती है, लेकिन मैं एक काम कर रहा था, अब क्या यह सही है, या गलत है, मुझे नहीं पता। बात बस ये है कि प्रभावित करना है। मुझे नहीं पता अगर आप शो पर मेरे द्वारा की गई चीजों के लिए मुझसे नफरत करते हैं या नहीं, लेकिन मैं इसके लिए आपसे माफी नहीं मांग सकता।" रघु ने आगे कहा कि बहुत ज्यादा हस्तक्षेप के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया, क्योंकि ये उनके लिए ऐसा था कि उन्हें मेकर्स के धुन पर नाचना पड़ रहा हो। उन्होंने कहा कि ऐसा हो गया था कि वो सफल हो गए हैं, लेकिन वो अब वास्तविक नहीं रह सकते, उन्हें दूसरे के हिसाब से रहना पड़ेगा।
दिसंबर में देखिए ये ब्लॉकबस्टर फिल्में