नकुल मेहता और पत्नी जानकी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nakuulmehta
2012 में हुई थी नकुल और जानकी की शादी
नकुल ने इस साल की शुरुआत में पत्नी जानकी की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी और अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। नकुल और जानकी जनवरी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का एक बेटा भी है। अब शादी के 13 साल बाद कपल दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं।
टीवी के पसंदीदा अभिनेताओं में शामिल हैं नकुल
वर्कफ्रंट की बात करें तो नकुल मेहता टेलीविजन के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। वो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा', 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टेलीविजन शो में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।