फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-PAK Conflict: जम्मू में हमले की खबर सुन घबराए अनुपम समेत कई सेलेब्स; ट्वीट कर बताया किस्सा, कही ये बात

Fri, 09 May 2025 10:46 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IND-PAK Conflict: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, जिससे दोनों देशों में तनाव का माहौल है। अब इस मामले पर उन सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है, जिनका नाता जम्मू कश्मीर से जुड़ा है। 

विज्ञापन
अनुपम खेर और समय रैना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार के दिन पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेनाओं ने इसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों जैसे- जम्मू, पठानकोट और उधमपुर को तबाह करने की मजबूत मंशा दिखाई, जिसे भारत ने जवाबी कार्रवाई में हवा में ही ध्वस्त कर दिया। आइए जानते हैं जम्मू कश्मीर से संबंध रखने वाले किन सेलेब्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


एली गोनी ने बताई चिंता की वजह
भारतीय टीवी अभिनेता और मॉडल एली गोनी, जिनकी जन्मस्थली जम्मू-कश्मीर है। अभिनेता ने गुरुवार की देर रात अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट कर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं भारत से बाहर शूटिंग कर रहा हूं और मेरा परिवार जम्मू में है। मैं यहां बहुत परेशान था, भगवान का शुक्र है कि हर कोई सुरक्षित है। हमारे भारतीय वायु सेना को धन्यवाद।’ इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए भारतीय तिरंगा भी लगाया है।



यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: पहलगाम हमले से लेकर PAK आर्मी की नापाक हरकत तक मौन अमिताभ, यूजर्स बोले- 'आज भी? जीरो शर्म'
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर भी लगाई स्टोरी
अभिनेता एली गोनी ने भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की सराहाना की। इसके अलावा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह पूरी तरह से सुन्न हैं। लोगों से जम्मू और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। 



यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: सपोर्टिंग रोल से की शुरूआत, ऐसे बने सेल्फ मेड सुपरस्टार; अब जीते हैं लग्जरी लाइफ

समय रैना ने भी जम्मू में पिता से की बात
जम्मू कश्मीर में ही जन्में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने भी जम्मू में अपने पिता से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी आवाज में स्थिरता और शांति थी, जो उन्हें निश्चिंत करती है। साथ ही समय रैना ने कहा कि जम्मू में सब कुछ भारतीय सेना के नियंत्रण में है।



अनुपम खेर ने जम्मू में अपने भाई से की बात
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने जम्मू में मौजूद अपने भाई से बात की। उन्होंने ट्वीट किया, '
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें