फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़; जांच में सामने आई ये बात

Tue, 03 Nov 2026 09:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी भरा कॉल आया है। 
  • इसमें एक्टर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।
  • फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। पुलिस ने जांच में क्या पता लगाया है? जानिए
विज्ञापन
तुषार कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89
अभिनेता से मांगी गई फिरौती
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मुंबई पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के किसी व्यक्ति ने कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। एक्टर ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी। 

क्राइम ब्रांच की जांच में क्या पता चला?
क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से आवाज की तुलना की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल मैच नहीं हुए, जिससे शक हुआ कि कॉल फर्जी थी। किसी ने डर पैदा करने के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें