मैं वापस आऊंगा
इस फिल्म की रिलीज को कल पांचवां दिन था। वीकएंड में इसने अच्छी कमाई की थी। सोमवार से कमाई में गिरावट आई, मगर वीकडेज के हिसाब से देखा जाए तो यह फिल्म ठीकठाक स्थिति में है। बीते दिन मंगलवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए। यह कलेक्शन चौथे दिन की कमाई से ज्यादा था। बता दें कि सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 8.30 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी अहम भूमिाकओं में हैं। इम्तियाज अली ने फिल्म का निर्देशन किया है।
'भारत भाग्य विधाता'
कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' तारीफों के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में कामयाब नहीं दिख रही है। यह फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ 12 जून को रिलीज हुई थी। कल मंगलवार को पांचवें दिन इसका कलेक्शन 65 लाख रुपये रहा। इससे एक दिन पहले मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने इतना की कारोबार किया था।
- कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- ओपनिंग डे पर इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन शनिवार को कमाई 1.45 करोड़ रुपये रही थी।
- रविवार का कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये रहा।
- कल मंगलवार तक इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 5.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
गवर्नर
मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'गवर्नर' ने भी 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। हालांकि, कमाई में यह कमजोर पड़ती दिख रही है। चिन्मय मांडलेकर निर्देशित फिल्म ने कल पांचवें दिन सिर्फ 46 लाख रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले सोमवार को कलेक्शन 50 लाख रुपये रहा था। पांच दिनों में इसकी नेट कमाई 4.41 करोड़ रुपये हो पाई है।
हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट
'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर' और 'भारत भाग्य विधाता' के अलावा 12 जून को 'हॉन्टेड 3डी' ने भी दस्तक दी थी। दिलचस्प बात यह है कि तीनों फिल्मों के मुकाबले यह हॉरर फिल्म मजबूत स्थिति में हैं। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, कल मंगलवार को पांचवें दिन इसका कलेक्शन दो करोड़ रुपये रहा। वहीं, इससे एक दिन पूर्व सोमवार को भी कमाई इतनी ही रही थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वीकएंड में शानदार कमाई के बाद वीकडेज में भी खूब नोट बटोर रही है। यह जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, जल्द ही 250 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। कल मंगलवार को 13वें दिन इसका कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये रहा। इससे एक दिन पहले सोमवार को कमाई 4.10 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 223.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : सोशल मीडिया
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह फिल्म 05 जून को रिलीज हुई थी। अभी यह 50 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन पाई है। कल मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म की टोटल कमाई 47.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।