बिग बॉस 19 के फिनाले में कार्तिक आर्यन-अनन्या और सलमान खान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिनाले में पहुंचे कार्तिक आर्यन और अनन्या
'बिग बॉस 19' के फिनाले में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शानदार अंदाज में पहुंचे। 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे इन दोनों सितारों ने शो में खूब रंग जमाया। सलमान ने फिल्म के उलझाऊ नाम पर जैसे ही बात की तो कार्तिक बोले यह असल में टंग ट्विस्टर है। इस पर सलमान बोले कि एक टंग ट्विस्टर मैं देता हूं। सलमान ने यहां कार्तिक को टंग ट्विस्टर दिया, 'नीला नल, लाल नल'। इसे बोलते हुए कार्तिक उलझ गए, जिसे देख सलमान खूब हंसे।
सलमान-कार्तिक-अनन्या ने किया डांस
शो में कार्तिक से सलमान ने कहा कि आपकी फिल्मों के हुक स्टेप काफी हिट होते हैं। इस फिल्म में क्या है? इस पर कार्तिक आर्यन ने न सिर्फ बताया, बल्कि उन्होंने शो के मंच पर सलमान के साथ अपनी फिल्म का हुक स्टेप भी किया। कार्तिक, सलमान और अनन्या तीनों थिरके।
इस प्रतिभागी का हुआ कार्तिक-अनन्या के सामने एविक्शन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने के सामने एक घर वाले का एविक्शन भी हुआ और वह कोई और नहीं, बल्कि तान्या मित्तल भी हैं। तान्या का एविक्शन कार्तिक और अनन्या के द्वारा हुआ। इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में कार्तिक से कहा, 'फिल्म प्रमोट करने आए हो और किसी को घर से बेघर कर दिया'। बता दें कि 'बिग बॉस 19' की शुरुआत 24 अगस्त 2025 को हुई थी। शो का यह 19वां सीजन 18 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुआ था। टॉप 5 में फरहाना, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक पहुंचे। वहीं, टॉप 2 में गौरव खन्ना और फरहाना ने जगह बनाई।