फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकटेश दग्गुबाती अभिनीत फिल्म का निर्देशन करेंगे त्रिविक्रम श्रीनिवास, निर्माता नागा वामसी ने शेयर किया पोस्ट

Thu, 09 Oct 2025 12:55 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Venkatesh Daggubati New Film: साउथ अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की नई फिल्म आने वाली है, जिसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास करेंगे। इसकी जानकारी निर्माता नागा वामसी ने दी है।

विज्ञापन
वेंकटेश दग्गुबाती और त्रिविक्रम श्रीनिवास - फोटो : एक्स- @vamsi84
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में आखिरी फिल्म ‘गुंटूर करम’ थी, जो जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी। इसके 20 महीने बात डायरेक्टर की नई फिल्म को लेकर अपडेट आ गई है। इस आगामी फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती मुख्य भूमिका में होंगे। इस खबर की पुष्टि निर्माता नागा वामसी ने एक पोस्ट के जरिए की है। जानिए उन्होंने क्या लिखा। 

निर्माता नागा वामसी ने कहा- शब्दों के जादूगर त्रिविक्रम

विज्ञापन

फिल्म निर्माता नागा वामसी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की एक तस्वीर भी साझा किया है। नागा वामसी ने नोट में लिखा, ‘20 महीनों के लंबे अंतराल के बाद, शब्दों के जादूगर त्रिविक्रम गरु कैमरे के पीछे वापस आ गए हैं। सभी के पसंदीदा, विक्ट्री वेंकी मामा गरु के साथ हाथ मिला रहे हैं। मनोरंजन के ओजी एक बार फिर जादू बिखेरने के लिए सेट पर वापस आ गए हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस आगामी फिल्म को एस राधा कृष्ण (चिनबाबू) गरु द्वारा निर्मित किया जाएगा। 



यह खबर भी पढ़ें: 'मिराय' से लेकर 'वॉर 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देंगी ये तेलुगु फिल्में, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
विज्ञापन


वेंकटेश दग्गुबाती का वर्कफ्रंट
वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'संक्रांतिकी वस्थूनम' में देखा गया था। इस फिल्म को अनिल रविपुडी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित किया गया था। 'संक्रांतिकी वस्थुनम' फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा ऐश्वर्या राजेश, मीनाक्षी चौधरी, पी. साई कुमार, वीटीवी गणेश, सर्वदमन डी. बनर्जी, उपेंद्र लिमये और श्रीनिवास अवसारला भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें