फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेत्री ने संदिग्ध पोस्ट के बारे में फैंस को दी चेतावनी

Tue, 11 Feb 2025 09:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने मंगलवार को साझा किया कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रशंसकों को इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम @ trishakrishnan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। अपनी नई फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री ने आज, ने मंगलवार को बताया कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की। साथ ही उन्होंने इस समस्या के समाधान होने तक किसी भी पोस्ट पर यकीन न करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

तृषा ने फैंस को दिया अपडेट
तृषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरा ट्विटर हैक हो गया है दोस्तों। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता, तब तक जो भी पोस्ट किया गया है, वह मेरी ओर से नहीं है। धन्यवाद।" यह बयान उनके एक्स अकाउंट पर अब डिलीट हो चुके एक पोस्ट के बाद आया है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी घोटाले को बढ़ावा दिया गया था, जिससे उनके फॉलोअर्स के बीच चिंता बढ़ गई थी।

तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट में तृषा की तस्वीर थी, जिसके साथ कैप्शन था, 'मैं पहली बार ऐसा कुछ करने के लिए उत्साहित हूं। मैंने अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी बनाई और अब यह लाइव है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।' हालांकि, इसे बाद में उसके अकाउंट से हटा दिया गया।
विज्ञापन

पहले भी हैक हो चुका है अभिनेत्री का अकाउंट
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है, जब तृषा के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए हैं। 2017 में जल्लीकट्टू विवाद के दौरान पेटा के लिए उनके कथित समर्थन के बाद उनके अकाउंट को कथित तौर पर हैक कर लिया गया था। कई कार्यकर्ताओं ने तृषा को उनके रुख के लिए निशाना बनाया था, लेकिन बाद में उनकी मां ने स्पष्ट किया था, 'किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया और इसे पोस्ट कर दिया।' तृषा ने तुरंत अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें