फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तृषा कृष्णन ने विजय से कर ली गुपचुप सगाई? वायरल तस्वीर में दिखे अभिनेत्री के पेंडेंट से शुरू हुई चर्चा

Sat, 13 Jun 2026 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Engagement Rumors: अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी फिल्मों और अभिनय से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय से डेटिंग की अफवाहों के बीच अदाकारा की सगाई की अफवाहों ने जोर पकड़ा है। जानिए इसकी शुरुआत कैसे हुई?
विज्ञापन
तृषा कृष्णनन और थलापति विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृषा कृष्णन तमिल इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। काफी वक्त से उनका नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। विजय जब राज्य के मुख्यमंत्री बने तो शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। इतना ही नहीं, तृषा ने अपने अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी। इसके बाद विजय और उनके अफेयर की अफवाहों ने और जोर पकड़ा। अब ऐसी अटकलें हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।

विज्ञापन


पेंडेंट से क्यों लगने लगे सगाई के कयास?
विजय और तृषा की डेटिंग की अफवाहों के बीच अचानक गुपचुप सगाई की चर्चाओं की शुरुआत दरअसल वायरल तस्वीर से हुई, जिसने नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। तृषा इनमें लॉकेट वाला एक नया नेकलेस पहने नजर आई हैं। यह लॉकेट पीपल के पत्ते के आकार का है, जो शादियों में पहने जाने वाले पवित्र पेंडेंट जैसा है। ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि क्या यह  सगाई या शादी की पुष्टि है?

किसी ने कहा एआई तो किसी ने बताया पुराना लुक
वायरल तस्वीर के आधार पर कई लोगों को शक है कि क्या एक्ट्रेस ने आखिरकार विजय से किसी प्राइवेट फंक्शन में सगाई या शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर नेटिजंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह पुराना वीडियो है और साल 2025 का है। वहीं, कुछ दावा कर रहे हैं कि यह एआई से बनाया गया वीडियो है। 
विज्ञापन

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?
बता दें कि, यह वीडियो वाकई में हाल-फिलहाल का नहीं है, बल्कि पुराना ही है। यह तब का लुक है, जब तृषा 'ठग लाइफ' फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थीं। बात करें विजय की तो उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दे रखी है। उन्होंने विजय पर आरोप लगाया है कि उनका किसी अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है। इसके बाद से ऐसी अटकलें लगने लगीं कि विजय और तृषा एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स और फंक्शन में देखा गया है। हालांकि, दोनों ने ऐसी अफवाहों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें