फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nischay Malhan: अभिषेक मल्हान के भाई ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, निश्चय मल्हान की शादी की तस्वीरें वायरल

Wed, 11 Jun 2025 08:00 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nischay Malhan and Ruchika Rathore Wedding: पॉपुलर यूट्यूबर और अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
निश्चय मल्हान शादी - फोटो : इंस्टाग्राम- @Nischay Malhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर यूट्यूबर ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ शादी कर ली है। दोनों ने हिमाचल प्रदेश के एक लग्जरी होटल में सात फेरे लिए और खास दोस्तोंऔर परिवार की मौजूदगी में ये खूबसूरत समारोह खत्म हुआ। जैसे ही कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

कॉलेज से शुरू हुई लव स्टोरी

निश्चय और रुचिका की मुलाकात साल 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। वहीं से शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी, जिसकी झलक निश्चय ने अपने व्लॉग में भी दिखाई थी। फैन्स तभी से इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे और अब वह दिन आ गया जब दोनों एक-दूजे के हो गए।

विज्ञापन





ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' का पलड़ा अब भी भारी, 'ठग लाइफ' का निकला दम, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन


शाही अंदाज में रचाई शादी
शादी समारोह किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं था। रुचिका ने अपने खास दिन के लिए लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें वह बिल्कुल रॉयल ब्राइड नजर आईं। उन्होंने खुले बालों के साथ ट्रेडिशनल गहनों को चुना, जिससे उनका लुक और भी निखर उठा। दूसरी तरफ निश्चय ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी स्मार्ट दिखे। कपल की केमिस्ट्री फोटोज में साफ नजर आ रही है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन

फेमस यूट्यूबर्स ने दी शुभकामनाएं

इस शादी को लेकर यूट्यूब कम्युनिटी में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कई नामी यूट्यूबर्स ने निश्चय और रुचिका को शादी की शुभकामनाएं दीं। फैंस के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस जोड़ी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Gauri Khan: ‘ट्रेंड्स के चक्कर में न पड़ें’, गौरी खान ने दी नए इंटीरियर डिजाइनर्स को खास सलाह


रुचिका भी हैं सोशल मीडिया स्टार

रुचिका राठौर सिर्फ एक ब्राइड ही नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। वो अक्सर निश्चय और उनके भाई अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के व्लॉग्स में नजर आती रही हैं। अपने सिंपल और पॉजिटिव नेचर के चलते उन्होंने भी एक अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली है।


'ट्रिगर इंसान' की पॉपुलैरिटी
निश्चय मल्हान को लोग ट्रिगर इंसान के नाम से जानते हैं। वो अपने कॉमिक, रिएक्शन और गेमिंग वीडियोज के लिए यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी वीडियोज को मिलियन्स में व्यूज मिलते हैं और अब उनके फैन्स उन्हें एक नई जिंदगी की शुरुआत करते देख बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें