फैंस से मिले ट्रैविस स्कॉट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैविस स्कॉट जब स्टेज पर परफॉर्म करने जा रहे हैं तो रास्ते में वह फैंस से मिलते हैं। वह उनसे हाथ मिलाते हैं और उन्हें ऑटोग्राफ देते हैं।
रैपर के साथ झूमे फैंस
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैविस स्कॉट गाना गा रहे हैं साथ में डांस कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट पहना है और चश्मा लगाया है। रैपर के साथ उनके फैंस भी झूम रहे हैं।
फैंस पर पानी का छिड़काव
ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट से एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ कर्मचारी फैंस पर मशीन से पानी छिड़क रहे हैं। दावा है कि ज्यादा लोगों के जमा हो जाने से वातावरण का तापमान गर्म हो गया। गर्मी कम करने के लिए लोगों पर पानी का छिड़काव किया गया।