इस फिल्म में काइल एलन, केमिली कॉटिन, जेमी डॉर्नन, टीना फे, जूड हिल, अली खान, एम्मा लॉर्ड, केली रेली, रिकार्डो स्कैमरसियो जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में शामिल हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास "हैलोवीन पार्टी" पर आधारित ऑस्कर विजेता केनेथ ब्रानघ द्वारा निर्देशित "ए हॉन्टिंग इन वेनिस" का रोमांचक ट्रेलर और पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म में ब्रैनघ ने प्रसिद्ध जासूस हरक्यूल पोयरोट की भूमिका निभाई है । इस फिल्म में काइल एलन, केमिली कॉटिन, जेमी डॉर्नन, टीना फे, जूड हिल, अली खान, एम्मा लॉर्ड, केली रेली, रिकार्डो स्कैमरसियो जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में शामिल हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
"ए हॉन्टिंग इन वेनिस" का ट्रेलर हुआ रिलीज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्रेलर
इस फिल्म ने 2017 की "मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस" और 2022 की "डेथ ऑन द नाइल" के कई फिल्म निर्माताओं को फिर से एकजुट किया है। यह फिल्म केनेथ ब्रानघ द्वारा निर्देशित है और अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास "हैलोवीन पार्टी" पर आधारित है। फिल्म की कहानी माइकल ग्रीन ने लिखी है। केनेथ ब्रानघ, जूडी हॉफलुंड, रिडले स्कॉट और साइमन किनबर्ग फिल्म के निर्माता हैं। वहीं, लुईस किलिन, जेम्स प्राइसहार्ड और मार्क गॉर्डन फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है और ऑडियंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बता दें कि यह फिल्म 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया 'ए हॉन्टिंग इन वेनिस' 15 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। अब देखना है कि फिल्म को ऑडियंस कितना पसंद करती है।