पहले दिन 50 करोड़ पार कलेक्शन
फिल्म 'टॉक्सिक' ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन लिया है। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी है।
सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 140.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
हिंदी में शानदार ओपनिंग लेने वाली साउथ की टॉप 5 फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी पट्टी में 'टॉक्सिक' का झंडा बुलंद
फिल्म 'टॉक्सिक' को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया है। यह हिंदी, कन्नड़, मलयालम तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है। हिंदी पट्टी में इसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। जानिए तीन बजे तक किस भाषा में इसने कितना कलेक्शन जुटा लिया है।
हिंदी- 55 करोड़ रुपये
कन्नड़- 23.30 करोड़ रुपये
मलयालम- 1.30 करोड़ रुपये
तमिल- 5.50 करोड़ रुपये
तेलुगु- 16 करोड़ रुपये
ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन 100 करोड़ी बनने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल
टॉक्सिक ने पहले ही दिन बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। ओपनिंग डे पर इसका नेट कलेक्शन 100 करोड़ रुपये पार हो गया है। इसी के साथ इसकी एंट्री उन फिल्मों की सूची में हो गई है, जिन्होंने पहले दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। ऐसा करने वाली यह छठी भारतीय फिल्म है। इससे पहले सिर्फ पुष्पा 2, केजीएफ 2, आरआरआर, बाहुबली 2 और धुरंधर 2 के नाम यह रिकॉर्ड था।
2026 की इन पांच फिल्मों को चटा डाली धूल
फिल्म 'टॉक्सिक' ने अब तक शुरुआती आंकड़ों में ही इस साल रिलीज हुईं पांच फिल्मों को पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इन फिल्मों में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी शामिल है, जिसने पहले दिन 22 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा अल्फा, वेलकम टू द जंगल, धमाल 4, और कॉकटेल 2 के नाम शामिल हैं।
फिल्म टॉक्सिक के बारे में
गीतू मोहनदान निर्देशित टॉक्सिक फिल्म में यश लीड रोल में हैं। यह जबर्दस्त एक्शन से भरपूर फिल्म है। उनके अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' को पीछे छोड़ा
फिल्म 'टॉक्सिक' ने बीते साल आई रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को भी पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
- देखना दिलचस्प होगा कि इस साल आई 'धुरंधर 2' की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड 'टॉक्सिक' तोड़ पाती है या नहीं।
- धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे।
'जवान' को पीछे छोड़ा
फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि 'जवान' ने 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।