Flop Movies On Box Office: 2022 से लेकर 2026 तक साउथ के कई सितारों की फिल्में बड़े पर्दे पर आईं, जो बिग बजट में बनी थीं। हालांकि, वह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं और आते ही फ्लॉप हो गईं। पढ़िए उन मूवीज के बारे में।
इन दिनों हर तरफ फिल्म 'हनुमान अंश' की तारीफ हो रही है। कम बजट में बनी, बिना किसी बड़े नाम के कैसे यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। दूसरी तरफ बीते कुछ वर्षों में सिनेमाघरों में कई ऐसी भी फिल्में आईं, जिन पर मेकर्स ने करोड़ों रुपये का दांव लगाया और उम्मीद लगाई कि वह उन फिल्मों से बंपर कमाई करेंगे।
विज्ञापन
लेकिन हर बड़ा दांव कामयाब हो ऐसा जरूरी नहीं। कई बार कमजोर कहानी, तो कई बार दर्शकों की बेरुखी ने इनका पूरा खेल बिगाड़ दिया। पढ़िए उन फिल्मों के बारे में, जिनका भारी-भरकम बजट भी उन्हें बॉक्स ऑफिस पर डूबने से नहीं बचा सका।
राधे श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
राधे श्याम
राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, दुनियाभर में सिर्फ 149.50 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया था। रोमांटिक कहानी और भव्य लोकेशंस के बावजूद फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
'आदिपुरुष'
- फोटो : इंस्टाग्राम @आदिपुरुष
आदिपुरुष
साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म का बजट सैकनिल्क के अनुसार, करीब 500 करोड़ रुपये था। रामायण पर आधारित इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता की उम्मीद थी, लेकिन कमजोर वीएफएक्स, डायलॉग और कहानी को लेकर दर्शकों की नाराजगी ने फिल्म का पूरा खेल बिगाड़ दिया। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 393 करोड़ रुपये रहा, जो इसके भारी-भरकम बजट के मुकाबले काफी कम था।
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' साल 2025 में रिलीज हुई और यह भी बड़े बजट की उन फिल्मों में शामिल है, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें थीं। एस शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 300-400 करोड़ रुपये बताया गया था। हालांकि, फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 186 करोड़ रुपये के आसपास रहा। बड़े स्टार्स और भव्य निर्माण के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ा।
द राजा साब
- फोटो : इंस्टाग्राम
द राजा साब
इसी साल की शुरुआत में प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' से भी बड़े स्तर पर सफलता की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म का अनुमानित बजट करीब 400-550 करोड़ रुपये बताया गया। शुरुआत में फिल्म ने अच्छी ओपनिंग हासिल की, लेकिन नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के चलते इसकी कमाई तेजी से गिर गई। फिल्म का अंतिम वर्ल्डवाइड कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार लगभग 208.39 करोड़ रुपये रहा। भारी निवेश और कम कमाई के कारण यह फिल्म भी बड़ा बॉक्स ऑफिस नुकसान साबित हुई।
टॉक्सिक
यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को रिलीज हुए अभी सिर्फ 19 दिन ही हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में आ गई है। दरअसल, मूवी का बजट करीब 450-500 करोड़ रुपये के अनुमानित था, लेकिन 19 दिन में यह मूवी वर्ल्डवाइड 340 करोड़ ही कमा पाई है। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अब यह आने वाले दिनों में अपना बजट नहीं निकाल पाएगी।