1984 में शुरू किया करियर
वैल किल्मर का निधन निमोनिया के कारण हुआ है। साल 2014 में अभिनेता को गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि, उपचार के बाद वे ठीक हो गए थे। अभिनेता वैल किल्मर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म 'टॉप सीक्रेट' से की थी। उन्होंने 'टॉप गन', 'रियल जीनियस', 'विलो', 'हीट' और 'द सेंट' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम कर दर्शकों के बीच पहचान बनाई।
खुद के बारे में कही थी ये बात
वैल किल्मर बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे। उन्होंने 'टॉप गन' में आइसमैन की भूमिका निभाई। 'बैटमैन फॉरएवर' में बैटमैन के रूप में नजर आए। 'द डोर्स' में जिम मॉरिसन की भूमिका निभाई। साल 2021 में अपने करियर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'वैल' के आखिर में वैल किल्मर ने कहा, 'मैंने खराब व्यवहार किया है। मैंने बहादुरी से व्यवहार किया है। मैंने कुछ लोगों के साथ अजीब व्यवहार किया है। मैं इनमें से किसी से भी इनकार नहीं करता और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि मैंने खुद के कुछ हिस्सों को खोया और पाया है, जिनके बारे में मुझे कभी पता ही नहीं था'।
यह खबर भी पढ़ें:
The Verdict 498A: दीप्तांशु शुक्ला की कहानी पर्दे पर उतारेंगे राज शांडिल्य, 'द वर्डिक्ट 498ए' पर शुरू किया काम