फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomorrowland Music Festival: फेस्टिवल से पहले बड़ा हादसा, मुख्य स्टेज पर लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

Thu, 17 Jul 2025 12:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tomorrowland in Flames: बेल्जियम में टुमॉरोलैंड डांस म्यूजिक फेस्टिवल से ठीक दो दिन पहले वहां भीषण हादसा हो गया है। खबर आ रही है कि फेस्टिवल के मुख्य मंच पर आग लग गई है। 
विज्ञापन
आग की चपेट में टुमॉरोलैंड डांस म्यूजिक फेस्टिवल का मुख्य मंच - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम के बूम में टुमॉरोलैंड डांस म्यूजिक फेस्टिवल की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। मगर, फेस्टिवल शुरू होने से दो दिन पहले वहां हादसा हो गया है। बेल्जियम के बूम में टुमॉरोलैंड का मुख्य मंच आग की चपेट में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आग काफी भीषण है। 

विज्ञापन

फेस्टिवल से दो दिन पहले हादसा
टुमॉरोलैंड डांस म्यूजिक फेस्टिवल दुनिया का सबसे चर्चित इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक फेस्टिवल में से एक है। यहां दुनियाभर से लाखों फैंस पहुंचने की तैयारी में थे। फेस्टिवल शुरू होने से दो दिन पहले बुधवार 16 जुलाई को वहां भीषण आग लगी है। मुख्य स्टेज आग की चपेट में आकर खाक हो गया है। बता दें कि फेस्टिवल 18 जुलाई से शुरू होना है। यह वीडियो विरल भियानी ने शेयर किया है।
 

लोगों को दी जा रही ये सलाह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बेल्जियम में आयोजित होने वाले फेस्टिवल के मुख्य मंच को आग में जलते देखा जा सकता है। लोकल पब्लिकेशन जीवीए की रिपोर्ट के अनुसार, 'बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं। इलाके के लोगों को अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी जा रही है।

Vishwaguru Official Trailer: विश्वगुरु का रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर, मुकेश खन्ना का चला जादू, जानिए यूजर्स की राय
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा, 'सुरक्षा पहली प्राथमिकता'
घटनास्थल पर हजारों कर्मचारी मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टुमॉरोलैंड की प्रवक्ता डेबी विल्म्सन ने डेर टेलीग्राफ को बताया, 'आपातकालीन सेवाएं मौके पर हैं। अब हमारी प्रमुख प्राथमिकता सुरक्षा है'। हादसा उस वक्त हुआ, जब फेस्टिवल शुरू होने से पहले हजारों कर्मचारी तैयारियों में लगे थे। हादसे के दौरान इस फेस्टिवल में भाग लेने वाला कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें