फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉम क्रूज के लिए क्रेजी हुईं फराह खान; हॉलीवुड सुपरस्टार के पोस्ट पर लिखी दिल की ख्वाहिश; जानिए क्या?

Sat, 13 Jun 2026 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan On Tom Cruise Post: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की दीवानगी पूरी दुनिया में हैं। भारत में भी उनके तमाम चाहने वाले हैं। इस लिस्ट में चर्चित कोरियोग्राफर फराह खान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
टॉम क्रूज-फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियोग्राफर, निर्देशक और व्लॉगर फराह खान हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के लिए क्रेजी हैं। सुपरस्टार के लिए उनकी दीवानगी किस कदर है, इसका अंदाजा उनके हालिया कमेंट से लगाया जा सकता है। दरअसल, टॉम क्रूज के पोस्ट पर फराह खान की टिप्पणी ने ध्यान खींचा है। उन्होंने ऐसा क्या लिखा है? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉम क्रूज ने की स्पिलबर्ग की तारीफ
हुआ यह कि टॉम क्रूज ने हाल ही में स्टीवन स्पिलबर्ग की हालिया रिलीज फिल्म 'डिस्क्लोजर डे' को लेकर पोस्ट साझा किया है। यह साइंस फिक्शन थ्रिलर मूवी 12 जून को रिलीज हुई। टॉम क्रूज ने फिल्म का लुत्फ उठाया और उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसी पोस्ट पर फराह खान का कमेंट आया है।
 

फराह खान ने क्या लिखा?
टॉम क्रूज दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में स्पिलबर्ग की फिल्म देखने पहुंचे। उन्होंने इसकी झलक भी साझा की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टॉम क्रूज के हाथो में स्पिलबर्ग का बस्ट (अर्ध प्रतिमा) है। इसे देख फराह खान ने अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। उनकी तमन्ना है कि टॉम क्रूज के हाथों में लगी वह प्रतिमा काश कोरियोग्राफर की होती। फराह ने लिखा है, 'टॉम तुम बेस्ट हो! काश कि ऐसा होता, तुमने जो बस्ट थामा हुआ है, वह मैं होती'।

विज्ञापन

टॉम क्रूज ने देखी 'डिस्क्लोजर डे' - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉम क्रूज ने 'डिस्क्लोजर डे' पर क्या लिखा?
बता दें कि साझा किए गए पोस्ट में टॉम क्रूज ने 'डिस्क्लोजर डे' के लिए लिखा है, 'दोस्तों के साथ खचाखच भरे थिएटर में गर्मियों की शाम को स्पीलबर्ग की फिल्म देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। स्टीवन, सिनेमा में हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए आपका शुक्रिया। आपके साथ काम करना और आपको अपना दोस्त कहना मेरे लिए बहुत सम्मान और खुशी की बात रही है। मेरी प्यारी दोस्त एमिली और इस फिल्म को बनाने वाले सभी कलाकारों को बधाई। आप सबने कमाल का काम किया। हम सभी को 'डिस्क्लोजर डे' बहुत पसंद आई'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें