फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: पहली फिल्म में ही सलमान खान संग नजर आईं रवीना टंडन, 17 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी सफर

Sat, 26 Oct 2024 09:20 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raveena Tandon Birthday: रवीना टंडन हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर, आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अपना जन्मदिन मना रहीं अभिनेत्री रवीना टंडन हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी की गई है। रवीना सफल अभिनेत्री होने के साथ ही फिल्म निर्माता भी हैं। अभिनेत्री की फिल्मों के कई मशहूर गाने जैसे ‘टिप-टिप बसरा पानी’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त- मस्त’, ‘किसी डिस्को में जाए‘ जैसे गाने आज भी काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन

रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम @officialraveenatandon
पढ़ाई के दौरान ही मिलने लगे मॉडलिंग के ऑफर  
रवीना का जन्म 26 अक्तूबर 1974 को मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम रवि टंडन और मां का नाम वीना है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल की स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। अभिनेत्री फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थीं। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिलने लगा, जिसके बाद उन्होंने सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी और बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया। 

रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
17 साल की उम्र में रवीना टंडन ने शुरु किया था फिल्मी करियर
रवीना का फिल्मी करियर महज 17 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ की थी। फिल्म का नाम 'पत्थर के फूल' था। अपने पहले ही फिल्म में रवीना के अभिनय और उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। यहां से शुरु हुआ उनका शानदार फिल्मी करियर। इसके बाद अभिनेत्री ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
Janhvi Kapoor: हंसते-हंसते लोटपोट हुईं जान्हवी कपूर, 'काउगर्ल' बन ओरी ने किया मजाक, वीडियो वायरल

रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
कई बड़ी फिल्मों को रवीना ने किया ना 
रवीना टंडन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। इनमें कई फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं और उन्होंने एक बड़ी अभिनेत्री का तमगा हासिल किया। उनकी  ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’ बहुत बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। इसके अलावा उन्होंने अंदाज अपना अपना में भी काम किया है, जिसे आज भी एक क्लासिक कॉमेडी फिल्म माना जाता है। रवीना कई बड़ी फिल्मों के किरदार को भी मना कर चुकी हैं। उन्हें ‘कुछ कुछ होता है’ में रानी मुखर्जी और ‘दिल तो पागल है’ में करिश्मा कपूर का रोल मिला था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था। रवीना अभिनय के अलावा अपनी डांसिंग के लिए काफी जानी जाती हैं। उनकी फिल्म मोहरा का आइकॉनिक गाना 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी लोग बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। इस गाने में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस से पानी में भी आग लगा दी थी। इसके अलावा उनका एक और गाना तू चीज बड़ी है मस्त मस्त गाना भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। 
The Sabarmati Report Teaser: गोधरा कांड का सच उजागर करेंगे विक्रांत मैसी, कहानी की झलक ने दिया झकझोर
विज्ञापन

रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
साल 2004 में रचाई थी शादी 
बात करें रवीना के निजी जिंदगी की, तो उनका नाम 90 के दशक में कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अक्षय कुमार से मंदिर में शादी तक कर ली थी। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था, जिनकी अब  शादी हो चुकी है और वो मां भी बन चुकी हैं। साल 2004 में रवीना टंडन ने फिल्म वितरक अनिल थड़ानी से शादी कर ली थी। इस शादी से भी उनके दो बच्चें हैं, जिनका नाम रणबीर और राशा है। 
Kannappa: कन्नप्पा की रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने शुरू की ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, वीडियो साझा कर जताई खुशी

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें