फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdish Raj: अभिनेता जगदीश राज की है आज 11वीं पुण्यतिथि, हासिल है पुलिस इंस्पेक्टर बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 28 Jul 2024 07:26 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जगदीश राज खुराना भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा बार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आज के दिन ही साल 2013 में उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन
जगदीश राज खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी दुनिया में अक्सर अभिनेता अपने किसी खास किरदार के लिए मशहूर हो जाते हैं, लेकिन एक ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने एक खास किस्म का किरदार लगातार करने के लिए मशहूर हुए। वो अभिनेता थे जगदीश राज खुराना। वो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता थे, जिन्होंने कई फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। वह एक तरह की किरदारों में सबसे ज्यादा बार नजर आने वाले अभिनेता हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा बार एक जैसे किरदार निभाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह पर्दे पर 144 फिल्मों में पुलिस इंस्टपेक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आए।

विज्ञापन

जगदीश राज - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अस्सी और नब्बे के दशक में कई फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में 'दीवार', 'डॉन', 'शक्ति', 'मजदूर', 'ईमान धरम', 'गोपीचंद जासूस', 'सिलसिला', 'आइना', 'बेशरम' आदि शामिल हैं। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म में उन्होंने मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली के पिता का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। जगदीश अमिताभ बच्चन, देवानंद आदि कई कलाकारों के साथ पर्दे पर नजर आए।

राजकुमार-जगदीश राज - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीश ने पर्दे पर कई अलग-अलग भूमिकाएं भी निभाईं। इनमें से कुछ बार वह खलनायक के किरदार में नजर आए, तो कभी-कभी जज की भूमिका भी निभाई। हालांकि, इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 144 बार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया। शफी इनामदार के बाद, उनके नाम सबसे यादगार पुलिसकर्मी के किरदार का लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
टाइगर ने कृति को दी जन्मदिन की बधाई, अभिनेत्री को बताया सुपरस्टार

जगदीश राज खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीश का जन्म 1928 में ब्रिटिश राज के दौरान सरगोधा शहर में हुआ था। हालांकि, अब ये जगह पाकिस्तान के अंदर आती है। उनकी बेटी भी हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। उनकी बेटी अनीता राज भी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। अनीता प्रेम गीत, प्रेम तप्सया, अच्छा-बुरा आदि कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आती हैं। 
Malaika Arora- Arjun Kapoor: फैशन शो में अलग-अलग बैठे दिखे मलाइका-अर्जुन, चर्चा में आया वीडियो
विज्ञापन

जगदीश राज खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीश की आज 11वीं पुण्यतिथि है। 28 जुलाई 2013 को जुहू स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया था। वह सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद 85 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया से विदा ले ली। उनकी दो बेटियां और और बेटा है।
मीका सिंह के साथ कोजी हुईं निक्की तंबोली, दिए किलर पोज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें