फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toaster Teaser: राजकुमार राव ने की हद पार, पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूस करेंगी उनकी कंजूसी की कहानी

Mon, 03 Feb 2025 05:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म 'टोस्टर' का टीजर नेटफ्लिक्स ने जारी कर दिया है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अभिनेता कंजूस व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
टोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म 'टोस्टर' का टीजर जारी हो चुका है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का टीजर आज, सोमवार को नेटफ्लिक्स ने जारी किया। टीजर में राजकुमार और सान्या मल्होत्रा की जिंदगी रोलर कोस्टर की सवारी की तरह दिखाई गई है। रामकुमार और सान्या पति पत्नी है, जहां पति बेहद कंजूस है और फालतू पैसे खर्च करने से बचता है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

फिल्म की कहानी
टीजर में दिखाया गया है कि पैसे बचाने वाले राजकुमार को तगड़ा झटका तब लगता है, जब उन्हें अपनी पत्नी सान्या के साथ एक शादीशुदा जोड़े को टोस्टर तोहफे में देना होता है, जिसकी कीमत पांच हजार रुपये है। ऐसे में छह रुपये बचाने वाले राजकुमार के लिए पांच हजार खर्च करना आसान नहीं होता, लेकिन आखिरकार वे टोस्टर खरीदते हैं और तोहफे में भी देते हैं। इस दौरान शादी में मौजूद हर मेहमान को राजकुमार टोस्टर की कीमत हर बार बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं।

निर्माताओं का पोस्ट
हालांकि, शादी टूट जाती है, लेकिन राजकुमार को अपने टोस्टर की चिंता होती है। ऐसे में अब उन्हें अपना टोस्टर वापस पाना है और इसके इर्द-गिर्द ही हंसी-ठहाकों की कहानी बुनी गई है। टीजर साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, 'इतने में कितना मिलेगा? सब मिलेगा राजकुमार, सान्या और तबाही, दुर्घटनाओं और शादी के माध्यम से एक जंगली यात्रा.. सब एक टोस्टर के लिए। टोस्टर जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।'
विज्ञापन

जल्द रिलीज होगी फिल्म
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, कलाकारों की बात करें तो इसमें राजकुमार और सान्या के साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, उपेंद्र लिमये भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने किया है।
Rana Naidu Season 2: 'अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू', रिलीज हुआ राणा नायडू सीजन 2 का टीजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें