अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं। दर्शक इस अनूठी फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए उनको लीक से हटकर कुछ देखने को मिलेगा। दर्शकों की ओर से जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है, उसे देखकर लगता है कि फिल्म का ट्रेलर लोगों पर असर कर चुका है। इसी बीच, राजकुमार राव ने इस फिल्म को लेकर कुछ बातें साझा की है।
श्रीकांत की कहानी काफी प्रेरणादायक है
राजकुमार राव ने कहा कि इस फिल्म की कहानी काफी प्रेरणादायक है। श्रीकांत का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। उन्होंने एक मिलियन डॉलर की कंपनी को खड़ा किया। मैं सोचता हूं कि यह कहानी मेरे लिए काफी प्रेरणा से भरी है। मालूम हो कि यह फिल्म दृष्टिबाधित भारतीय उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत का किरदार निभाया हैं।
लाखों में पहुंची 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई, जानें 9वें दिन की कमाई
ब्लाइंड स्कूल में दृष्टिबाधित लोगों के साथ घंटों बिताते थे राजकुमार राव
राजकुमार राव ने कहा कि श्रीकांत दृष्टिबाधित हैं। इससे पहले मैंने कभी ऐसा किरदार अदा नहीं किया है। यह किरदार मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। मुझे लगा कि इस किरदार को करने में काफी डर लगेगा, लेकिन जब डर लगेगा तभी तो मजा आएगा। राजकुमार ने फिल्म की तैयारी पर बात करते हुए कहा कि वे ब्लाइंड स्कूल में जाया करते थे और दृष्टिबाधित लोगों के साथ घंटों बिताते थे। उनकी जिंदगी के बारे में जानना, वे दुनिया को कैसे देखते हैं और उनके अंदर क्या चलता है। यह सब जानना बहुत जरुरी था। इसके अलावा श्रीकांत के साथ भी खूब समय बिताया।
Pyaasa: फिर गूंजेगी 'प्यासा' की झनकार, गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म दोबारा देगी सिनेमाघरों में दस्तक