फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के निधन से टूटा 'तारक मेहता...' का यह अभिनेता, भावुक पोस्ट कर बोले- मिस यू माई; सह-कलाकारों ने जताया दुख

Sat, 25 Oct 2025 01:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TMKOC actor Tanmay Vekaria Mother Passed Away: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता की मां का निधन हो गया है। उन्होंने अब निधन के कुछ दिन बाद अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
 
विज्ञापन
तन्मय वेकारिया - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत के लोकप्रिय अभिनेता तन्मय वेकारिया, जिन्हें दर्शक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा के नाम से जानते हैं, इन दिनों गहरे दुख में हैं। अभिनेता की मां का हाल ही में निधन हो गया है। तन्मय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कर एक भावनात्मक नोट लिखा, जिसे देखकर अब फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। 
विज्ञापन


तन्मय ने मां को किया याद 
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'दुख की बात ये है कि अब मां को सिर्फ तस्वीरों में देख सकते हैं, दिल में महसूस कर सकते हैं। उन्हें गले लगाने या सामने देखने का मौका अब कभी नहीं मिलेगा। मिस यू माई, हमेशा और सदा के लिए। मुझे पता है आप ऊपर सबसे अच्छे स्थान पर हैं।'
 


सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल
हालांकि तन्मय की मां का निधन किस कारण से हुआ और कब हुआ, यह तो फिलहाल साफ नहीं है। यह पोस्ट साझा होने के तीन दिन बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तन्मय के इस दर्दभरे संदेश पर उनके फैंस, दोस्तों और ‘तारक मेहता’ के सह-कलाकारों ने कमेंट करते हुए संवेदना जताई। शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भलूनी ने भी पोस्ट पर हार्ट और फोल्डेड हैंड इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन


शो के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं तन्मय
तन्मय वेकारिया का यह सफर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ा हुआ है, जहां उन्होंने शुरुआत में एक छोटे से कैमियो रोल के तौर पर एंट्री ली थी। लेकिन उनके किरदार बाघा ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि वो शो के सबसे प्यारे और लोकप्रिय पात्रों में से एक बन गए। बाघा की सादगी, ईमानदारी और मजेदार डायलॉग्स ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन अदिति मित्तल? एयर इंडिया से क्या है कनेक्शन; बताया दिल छू लेने वाला किस्सा

सबसे लंबा चलने वाला सिटकॉम
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भारत का सबसे लंबा चलने वाला सिटकॉम बन चुका है। इस शो ने हाल ही में 4500 एपिसोड्स पूरे किए हैं। इस मौके पर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने पूरी टीम के साथ एक ग्रुप फोटो साझा करते हुए सभी दर्शकों का धन्यवाद किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें