दर्शकों को पसंद आएगी ‘बागी 4’
‘बागी 4’ में जबरदस्त एक्शन होने पर टाइगर का कहना है कि मुझे लगता है कि एक्शन निश्चित रूप से मेरी विशेषता है। मैं बहुत आभारी हूं कि लोगों ने मुझे इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में स्वीकार किया है। हालांकि, इस शैली में खुद को लगातार नया रूप देना मुश्किल है। लेकिन बागी 4 के साथ, मुझे पूरा विश्वास है कि यह एक्शन का एक बिल्कुल अलग पहलू है जिसे मैंने आजमाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। यह मेरा एक बिल्कुल अलग रूप है।
5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
ए हर्षा द्वारा निर्देशित ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।