फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की पहली पोस्ट: सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट कर नए गाने पर दिया अपडेट, जानें कब होगा रिलीज?

Mon, 16 Nov 2026 02:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Tiger shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ अब वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं।
  • बीते दिनों उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'लग जा गले' के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी की।
  • अब वे नया गाना लेकर आ रहे हैं, जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट ऐसा है कि उनके फैंस खुश हो जाएंगे। टाइगर जल्द ही गाने में नजर आएंगे। इसमें वे अभिनेत्री केतिका शर्मा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। गाने में एक्टर सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते दिखे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ का नया गाना 'तेनु ले...' - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है गाने का टाइटल?
टाइगर श्रॉफ के इस गाने का टाइटल है 'तेनु लेके जाना'। यह गाना दरअसल, साल 2009 में आई फिल्म 'जय वीरू' का ही रिक्रिएट वर्जन है। टाइगर श्रॉफ और केतिका पर इसे फिल्माया गया है। फिलहाल सामने आई झलक से पता चल रहा है कि यह एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है।

टाइगर श्रॉफ का नया गाना 'तेनु ले...' - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगा गाना?
टाइगर श्रॉफ का यह गाना 18 नवंबर 2026 को टी-सीरीज पर रिलीज होने जा रहा है। आज 16 नवंबर को टाइगर श्रॉफ ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वे अपनी सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में टाइगर अपने सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। बता दें कि गोलीबारी की घटना के बाद एक्टर ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। 18 अक्तूबर 2026 की शाम उन पर मुंबई के जुहू में गोलीबारी हुई थी, जिसमें वे बाल-बाल बचे। ठीक एक महीने बाद 18 नवंबर को एक्टर अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ का नया गाना 'तेनु ले...' - फोटो : वीडियो ग्रैब
फैंस हुए उत्साहित, कहा- हमारा हीरो लौट आया
टाइगर के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'हमारा हीरो लौट आया'। एक यूजर ने लिखा, 'हम इस गाने के लिए बेहद उत्साहित हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'तबाही मचाने आ गया हीरो'। एक यूजर ने लिखा है, 'तैयार हो जाओ। टाइगर वापस आ गया'। बात करें टाइगर की फिल्म 'लग जा गले' की तो यह 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें