फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ: हमले के बाद सामने आई अभिनेता की पहली तस्वीर, हाथ पर बंधा कच्चा प्लास्टर; शरीर पर खरोंच के निशान

Mon, 19 Oct 2026 07:42 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff First Image After Firing Incident: टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई। अब उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें वह चोटिल दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई। इस घटना में वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक्टर जब फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। अब इस घटना के बाद अभिनेता की पहली तस्वीर सामने आई है, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई टाइगर की पहली तस्वीर
सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे और टाइगर श्रॉफ की मुलाकात के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं। तस्वीर में अभिनेता के कंधे और छाती पर पट्टियां बंधी नजर आ रही हैं। साथ ही उनके शरीर पर खरोंच के निशान और हाथ पर कच्चा प्लास्टर भी बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। हमले के बाद अभिनेता के घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।


दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सामने आने के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी भी अभिनेता के घर उनसे मिलने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर दिशा के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि दिशा और टाइगर लंबे समय से करीबी दोस्ती रही है। दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया और उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया।
विज्ञापन

एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
एकनाथ शिंदे ने की हमले की निंदा
अभिनेता से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात की और फायरिंग की घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट लगी है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार जरूरी कदम उठाएगी।

शिंदे ने कहा, 'यह बड़ी घटना है। पांच राउंड फायरिंग की गई, लेकिन सौभाग्य से टाइगर सुरक्षित रहे। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं और यह घटना निंदनीय है। मैंने अभिनेता से मुलाकात की। उनके हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट लगी है। वह और उनकी मां इस घटना से काफी सहमे हुए हैं।'

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सार्वजनिक हस्तियों को मिल रही खुली धमकियों के बीच राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार आम थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने 1995 में इन पर रोक लगा दी थी। लोगों को डराने की ऐसी कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस गुंडागर्दी को खत्म किया जाएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें