फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं टाइगर श्रॉफ?: एक्शन में उस्ताद और डांस में माहिर; गोलीबारी की घटना के बीच डालें एक्टर के करियर पर नजर

Sun, 18 Oct 2026 10:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff firing incident: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद इंडस्ट्री में हलचल है। वहीं, उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच  कर रही है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में गोलीबारी हुई है। हालांकि, एक्टर सुरक्षित हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच के लिए कुल 15 टीमें बनाई हैं। टाइगर श्रॉफ चर्चित एक्टर हैं। वे दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। जानिए उनके बारे में... 

विज्ञापन
Trending Videos

पिता ने जैकी श्रॉफ ने दिया टाइगर नाम
टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के घर हुआ। टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन इनके पिता बचपन से ही इन्हें प्यार से टाइगर नाम से बुलाते थे। इस वजह से बॉलीवुड में भी अभिनेता ने ‘टाइगर’ नाम से उपलब्धि हासिल की। वहीं दूसरी ओर टाइगर को मार्शल आर्ट्स और फिटनेस का बहुत शौक है।

टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ - फोटो : PTI
पैदा होते ही इस निर्देशक ने दे दिया था साइनिंग अमाउंट
टाइगर जब पैदा हुए तो मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई उन्हें देखने पहुंचे। उन्होंने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ को टाइगर के साइनिंग अमाउंट के तौर पर 101 रुपये दिये। सुभाष ने जैकी से कहा कि बतौर एक्टर तुम्हारे बेटे को मैं ही लॉन्च करूंगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। 

बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हीरोपंती' से किया एक्टिंग डेब्यू
चर्चित स्टार के बेटे होने के बावजूद परिवार ने चाहा कि वह अपना करियर खुद बनाए। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी, जिसे साजिद नाडियाडवाल ने प्रोड्यूस किया था और सब्बीर खान ने निर्देशन। इस फिल्म के ‘व्हिसल बजा’ और ‘रब्बा’ गाने बहुत हिट साबित हुए थे। 
  • इसके बाद उन्होंने 'बागी', 'ए फ्लाइंग जट', 'मुन्ना माइकल', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'बड़े मियां छोटे मियां'  जैसी फिल्मों में काम किया है। 
  • टाइगर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, जिस कारण वे डिप्रेशन में चले गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। 
  • साल 2019 में रिलीज हुई ‘वॉर’ फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इसमें टाइगर के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में थे।
  • टाइगर श्रॉफ साल 2025 में फिल्म 'बागी 4' में नजर आए थे।
  • टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म का नाम है- 'लग जा गले'। यह 2027 में रिलीज होगी।

मार्शल आर्ट में माहिर हैं टाइगर
टाइगर मार्शल आर्ट में माहिर हैं। उन्होंने बाकायदा इसकी ट्रेनिंग ली है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि 14 साल की उम्र से उन्होंने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। वह ताइक्वांडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्मों में उनका एक्शन भरपूर दिखाई देता है। फैंस उनके स्टंट देखकर हैरान रह जाते हैं। टाइगर ने एक्शन की प्रेरणा अभिनेता अक्षय कुमार और जैकी चेन से ली है। एक्शन प्रेम को लेकर टाइगर का कहना है, 'मैं बचपन से एक्शन करता आया हूं। बचपन से अक्षय सर, जैकी चेन की फिल्में देखकर सीखा है। यह मेरे लिए नशा है'।

बॉलीवुड के टाइगर की नेट वर्थ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बहुत कम फिल्मों में काम किया है। टाइगर फिटनेस फ्रीक और मार्शल आर्ट्स के शौकीन हैं। फिल्मों के अलावा टाइगर फिटनेस ब्रांड्स के सहयोग से भी पैसा कमाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर एक फिल्म के लिए 20-30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं अभिनेता की नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
किसने ली हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले अनिल पंडित नाम के शख्स ने ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में धमकी देते हुए अनिल पंडित ने लिखा है, 'हमने इसे समझाया था, लेकिन इसे समझ में नहीं आया। अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जो भी सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसे मार देंगे। यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें