फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की मां आयेशा ने अस्पताल पहुंचकर घायल व्लॉगर से की मुलाकात, सर्जरी की पल-पल की जानकारी देने को कहा

Wed, 21 Oct 2026 11:27 AM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Tiger Shroff Firing Case: रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना में व्लॉगर उमेश चौहान घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। टाइगर की मां आयेशा श्रॉफ ने अस्पताल जाकर व्लॉगर से मुलाकात की है। साथ ही हर तरह से मदद और साथ देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
आयेशा श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी में घायल हुए 35 साल के व्लॉगर उमेश चौहान का हाल जानने के लिए उनकी मां आयेशा श्रॉफ मंगलवार को केईएम अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती उमेश से मुलाकात की। आयेशा श्रॉफ ने व्लॉगर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। आयेशा ने उमेश के दोस्तों के साथ अपना फोन नंबर भी साझा किया और उनसे कहा कि सर्जरी को लेकर उन्हें पल-पल की जानकारी देते रहें।

विज्ञापन
Trending Videos

गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
आईसीयू में भर्ती हैं व्लॉगर उमेश चौहान
रविवार को जुहू में जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई थीं, उसी दौरान उमेश चौहान के सीने में भी गोली लग गई थी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे। उन्हें केवल मामूली खरोंच आई थी, लेकिन उमेश को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह अभी भी आईसीयू में हैं।

भावुक नजर आईं आयेशा
डॉक्टर उमेश के शरीर से गोली निकालने के लिए सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं। यह ऑपरेशन बुधवार को किया जाना तय हुआ है। ऐसे में आयेशा श्रॉफ ने अस्पताल पहुंचकर न केवल उमेश का हाल जाना, बल्कि उनके साथ मौजूद दोस्तों को भी भरोसा दिलाया कि वह उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी लेती रहेंगी।
आयेशा श्रॉफ के अचानक अस्पताल पहुंचने से उमेश और उनके साथी भावुक हो गए। इस दौरान आयेशा भी भावुक नजर आईं। टाइगर पर हुए हमले में उनका बेटा तो सुरक्षित बच गया, लेकिन उसी घटना में एक दूसरे व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की बात ने उन्हें भी भावुक कर दिया। 
विज्ञापन

टाइगर पर गोलीबारी घटना के बाद घटास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उमेश के पिता पहुंचे मुंबई
उधर, उमेश चौहान के पिता मंगलवार रात उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृह नगर से मुंबई पहुंच गए। डॉक्टरों ने उमेश की गर्भवती पत्नी और बेटे को फिलहाल अस्पताल नहीं आने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें