मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार को 18 अक्तूबर को बंदूकधारियों द्वारा निशाना बनाया गया था। अब इस मामले पर अभिनेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्टर ने इस घटना को जानलेवा हमला बताया और सवाल उठाया कि आखिर कोई उन्हें नुकसान क्यों पहुंचाना चाहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों मुख्य आरोपियों ने पहले गुजरात के सूरत से दिल्ली तक बस से जाने और फिर बॉर्डर पार करके नेपाल जाने का प्लान बनाया था, लेकिन आखिर में उनका यह प्लान बस निकल जाने की वजह से खराब हो गया।
Trending Videos
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले टाइगर श्रॉफ?
एनडीटीवी के मुताबिक, टाइगर ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह अभी भी इस घटना के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैं गहरे सदमे में हूं। मैं अभी कुछ भी नहीं कहना चाहता। आखिर कौन मुझ पर ऐसा जानलेवा हमला करना चाहेगा और क्यों?
अभिनेता ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, 'मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है... तो फिर मुझ पर हमला क्यों किया गया?' बताया जा रहा है कि अभिनेता अभी भी इस घटना से काफी परेशान हैं और उन्होंने अब तक पुलिस को अपना औपचारिक बयान नहीं दिया है।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था शूटर्स का प्लान?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों ने पहले गुजरात के सूरत से दिल्ली तक बस से जाने और फिर बॉर्डर पार करके नेपाल जाने का प्लान बनाया था। लेकिन, उनका प्लान फेल हो गया क्योंकि जब तक वे बस स्टैंड पर पहुंचे, तब तक बस पहले ही निकल चुकी थी।
टाइगर फायरिंग केस
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था आरोपियों का प्लान बी?
जब तीनों आरोपियों बिहार के ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22), हरियाणा के रेहान (18) और फूल सिंह (18) की बस छूट गई, तो कथित मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने प्लान बी एक्टिवेट किया और एक और गिरफ्तार आरोपी अंकित खटक के जरिए शूटरों को VoIP कॉल के जरिए नए निर्देश भेजे।
इसके बाद वे कथित तौर पर एक ऑटो-रिक्शा में सूरत रेलवे स्टेशन गए और रात करीब 1:33 AM बजे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में चढ़ गए। ट्रेन में चढ़ने से पहले, उन्होंने कथित तौर पर शूटिंग में इस्तेमाल की गई दो बंदूकें गोला-बारूद के साथ ट्रेन के सफर के दौरान पुलिस चेकिंग के डर से सूरत बस स्टैंड के पास एक खुली जगह में छिपा दीं।
प्लान बी के तहत उन्हें जयपुर के बाहरी इलाके में मेन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही उतर जाने को कहा गया। उनका प्लान था कि वे रेलवे रूट छोड़कर बस या टैक्सी का इंतजाम करें और बॉर्डर पार करके नेपाल जाने से पहले सड़क के रास्ते दिल्ली की तरफ बढ़ें। हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके इस प्लान को भी फेल कर दिया और तीनों को हमले के एक दिन बाद ही राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया था।
कब हुआ टाइगर श्रॉफ पर हमला?
टाइगर पर हमला 18 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर फुटबॉल सेशन से वापस लौट रहे थे।
मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से दो ने उनकी कार पर 5-6 राउंड फायरिंग की और फिर वहां से भाग गए।
कार की अगली सीट पर बैठे टाइगर को तो गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए।