फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर पर फायरिंग: 'फील्ड से निकलते ही लड़के ने चलाई गोलियां'; शाम 7 बजे तक मैच का जिक्र कर क्या बोलीं चश्मदीद?

Mon, 19 Oct 2026 08:51 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff Attacked: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद वहां मौजूद महिला ने आंखों देखा हाल बताया कि कैसे अभिनेता पर हमला हुआ, उनका ड्राइवर घायल हुआ। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। ये हमले तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें दो शख्स विंडशील्ड और साइड विंडो से अभिनेता की गाड़ी पर गोलियां चलाते हुए नजर आए। अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इसी बीच घटना के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद महिला का बयान भी सामने आया है।
Trending Videos

टाइगर पर हुए हमले के समय मौजूद चश्मदीद महिला - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं चश्मदीद महिला?
एएनआई से बात करते हुए चश्मदीद महिला ने कहा, 'मेरा नाम सलमा शेख है और मैं ब्लॉग बनाती हूं। इसके लिए मैं पूरे मुंबई में घूमकर कंटेंट शूट करती हूं। रविवार का मेरा एक तय रूटीन है... पहले मैं अमिताभ, फिर टाइगर और उसके बाद अभिषेक को शूट करती हूं। आज जैसे ही फुटबॉल मैच खत्म हुआ, सब लोग शूटिंग करने लगे। मैंने टाइगर को आवाज दी, लेकिन वह कार में बैठे और चले गए।'

महिला ने आगे कहा, 'जैसे ही वे मुख्य सड़क पर पहुंचे, एक लड़के ने गोली चलानी शुरू कर दी। पहले तो सबको लगा कि शायद दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन फिर कार रुकी और टाइगर तो तब तक नीचे लेट गए थे। उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई। हालांकि, उनके ड्राइवर को गोली लग गई। 

एक गोली उनकी कोहनी में लगी और दूसरी उनकी हथेली के आर-पार हो गई। वे तुरंत पुलिस स्टेशन गए और वहां से नानावटी अस्पताल आ गए। उनके परिवार के बाकी लोग तो चले गए हैं। ड्राइवर, जो कि मरीज हैं अभी भी अंदर ही हैं। टाइगर का खेल आमतौर पर 7 बजे खत्म हो जाता है और 7:05 तक वे बाहर आ जाते हैं। फिर अपने घर के लिए निकल जाते हैं।'

विज्ञापन

टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बंदूक अटकने से बचे टाइगर?
घटना से जुड़ी वीडियो में देखने को मिला कि तीन शख्स बाइक पर सवार होकर आते हैं और उनमें से दो शख्स टाइगर की गाड़ी पर बंदूक से हमला करना शुरू कर देते हैं। दोनों हमलावरों पहले दूर से अभिनेता की गाड़ी पर हमला करते हैं। फिर उनमें से एक खिड़की के करीब पहुंच जाता है, लेकिन गोली नहीं चला पाता। छठी गोली चलाने के लिए जब शख्स बिल्कुल करीब पहुंचा, तो बंदूक जाम हो गई। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठ के वहां से निकल जाते हैं। सूत्रों की मानें तो हमलावर जंग लगी हुईं बंदूक से हमला करने आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर की बंदूक अटकने की वजह से ही अनहोनी टल गई।

हमलावरों ने 45 मिनट तक किया इंतजार
  • सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया।
  • टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 
  • 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए।
  • वहीं दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
  • हमला करने के बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें